फिरोजाबाद में बच्चे को पटक-पटककर मारने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
फिरोजाबाद में डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या के आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। डेढ़ वर्ष के मासूम की जमीन पर पटक-पटककर हत्या के आरोपित को पुलिस ने शनिवार रात साढ़े आठ बजे भूड़ा भरथरा मोड़ मैनपुरी रोड पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पैर में गोली लगने से घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपित के कब्जे से दो तमंचा, दो कारतूस बरामद हुआ है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मासूम बच्चे की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विराज उर्फ जितेन्द्र निवासी शेखूपुर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं की तलाश में पुलिस की चार टीम लगी थीं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित भूढ़ा भरथरा मोड़ मैनपुरी रोड़ पर छिपते-छिपाते घूम रहा है। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी की।
पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की फायरिंग में उसके दोनों पैर में गोली लगी और गिर पड़ा। पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
श्री राधे-राधे कहते हुए पुलिस की गाड़ी से नीचे उतरा
मुठभेड़ में पकड़े जाने के बाद पुलिस विराज को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची तो वह पुलिस की गाड़ी से श्री राधे-राधे कहते हुए नीचे उतरा। वह दर्द से कराह रहा था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह उसकी परचून की दुकान है।
खबरें और भी
घटना के पीछे उसने बच्चे की मां को जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि बच्चे की मेरे से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसकी मां शादी करने का दबाव बना रही थी। मैनें जो किया उसकी सजा मुझे मिली है। लेकिन वह लड़की मुझे भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करती थी।
मैं उससे पीछा छुटाना चाहता था लेकिन वह बार-बार समय के साथ सब कुछ ठीक होने की बात कहकर चुप करा देती। उससे कहा पति को तलाक देकर बच्चे को उसे दे दो। क्योंकि बच्चे के साथ शादी के लिए घरवाले तैयार नहीं थे। लेकिन वह बार-बार समय के साथ सब ठीक होने का हवाला देकर ब्लैकमेल कर रही थी।