विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में इंस्टाग्राम पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 100 से 500 रुपये में करता था सौदा

Published: Mon, 07 Sep 2026 04:56 AM (IST)

फिरोजाबाद पुलिस ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने वाले रिंकू नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वह 100 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. फिरोजाबाद में बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने वाला युवक गिरफ्तार।

  2. इंस्टाग्राम पर 100-500 रुपये में आपत्तिजनक वीडियो बेचता था।

  3. आरोपी के मोबाइल से सौ से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बरामद।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। इंस्टाग्राम पर भारतीय और विदेशी बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह अलग-अलग इंस्टाग्राम ग्रुप पर 100 से 500 रुपये में वीडियो बेचता था। आरोपित के मोबाइल में सौ से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। साथी युवती को पुलिस पूर्व में जेल भेजा चुकी है।

युवती पूजा और मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला रिंकू इंस्टाग्राम पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेच रहे थे। साइबर मुख्यालय से मिले अलर्ट के बाद पुलिस ने जांच की। दोनों के खिलाफ पाक्सो व आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने युवती पूजा को तीन सितंबर को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

पुलिस ने शनिवार शाम आरोपित रिंकू को गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपित को न्यायालय से जेल भेजा गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि लाकडाउन से पहले वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं से वह वीडियो बेचने लगा।

लॉकडाउन में नौकरी चली गई। इंस्टाग्राम पर वीडियो बेचने शुरू कर दिए। मेडिकल स्टोर के पास रहने वाली युवती पूजा से उसका परिचय हो गया। इंस्टाग्राम के अलग-अलग ग्रुपों में भुगतान करके एडमिन बनने के बाद 40 से 50 रुपये देकर वीडियो डाउनलोड करके व उनकी लिंक शेयर करके अन्य ग्रुपों व लोगों के नंबरों पर 100 से 500 रुपये में बेचता था।

पुलिस उसके बैंक खातों को खंगाल रही है। एक प्राइवेट बैंक खाते का अभी तक पुलिस का ब्योरा नहीं मिला है। युवक क्यूआर कोड भेजकर अपने व पत्नी के खाते में रुपये ट्रांसफर कराता था। इंस्पेक्टर नारखी संजय कुमार पांडेय ने बताया मामले में जांच जारी है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात दारोगा की मौत, स्वजन ने जताई हार्ट अटैक की आशंका