हाथ से गिरी कुल्फी, तो शख्स ने CM जनसुनवाई पोर्टल पर कर दी शिकायत; यूपी में सामने आया अनोखा मामला
फिरोजाबाद में एक व्यक्ति ने कुल्फी की छोटी डंडी को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर अनोखी शिकायत दर्ज कराई है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
फिरोजाबाद में कुल्फी की छोटी डंडी को लेकर शिकायत।
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई अनोखी शिकायत।
कुल्फी हाथ से फिसलकर गिरी, दुकानदार पर अभद्रता का आरोप।
संवाद सूत्र, फिरोजाबाद। आमतौर पर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर सड़क, बिजली, पानी और कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें दर्ज होती हैं। इस बार एक अनोखी शिकायत चर्चा का विषय बन गई है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के ग्राम मरसेना निवासी धर्मवीर ने कुल्फी की छोटी डंडी को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि 23 जून को उन्होंने टूंडला चौराहा स्थित हीरालाल की दुकान से चार कुल्फियां खरीदी थीं।
कुल्फी का रैपर हटाते ही पता चला कि उसकी डंडी सामान्य से काफी छोटी थी। आइसक्रीम खाते समय पकड़ ठीक से नहीं बन पाई और कुल्फी हाथ से फिसलकर जमीन पर गिर गई।
शिकायतकर्ता का कहना है कि जब इस संबंध में दुकान पर शिकायत की, तो समस्या का समाधान करने के बजाए स्टाफ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ ठगा हुआ भी महसूस हुआ।
इससे आहत होकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से दरोगा और सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 43 उम्मीदवार सफल