विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से एमबीबीएस छात्र को ले गई हरियाणा पुलिस, दुष्कर्म के मामले में थी तलाश

By Kartikey Nath Dwivedi Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 10 Mar 2026 10:54 PM (IST)

फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज छात्रावास से हरियाणा पुलिस ने सोमवार रात एक एमबीबीएस छात्र मोहम्मद अकील खान को गिरफ्तार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सरकारी मेडिकल कालेज के छात्रावास में सोमवार रात 12 बजे हरियाणा पुलिस ने छापेमारी करके एमबीबीएस अंतिम वर्ष के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। छात्रावास में पुलिस की दबिश से खलबली मच गई। इस दौरान नारखी थाने की पुलिस भी साथ रही। उसके विरुद्ध दुष्कर्म का मामला पंजीकृत था।

पलवल जिले के गांव अंधरोला, हथीन निवासी मो. अकील खान सरकारी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस 2021 बैच का छात्र है। वह ब्वायज छात्रवास में दूसरे तल पर कमरा नंबर 205 में रहता था। सोमवार रात पलवल पुलिस ने नारखी पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद छात्रावास में छापेमारी की।

इस दौरान दूसरे कमरों में रहने वाले छात्र भी बाहर निकल आए। पुलिस अकील को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। ये मामला दिनभर परिसर में चर्चाओं का केंद्र रहा। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पलवल के हथीन थाने पुलिस ने छात्र को साथ ले गई है। उसके विरुद्ध स्थानीय थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज था।