Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टाॅयलेट को लेकर छिड़ गया संग्राम, फिरोजाबाद में सरेबाजार भिड़ गए व्यापारी, हाथापाई के बाद पुलिस ने दिया दखल

    By Vimal Kumar Kulshrestha Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 08:39 PM (GMT+05:30)

    फिरोजाबाद के शास्त्री मार्केट में वर्षों पुराने शौचालय पर ताला लगाने को लेकर व्यापारियों के दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप और कुछ व्यापार ...और पढ़ें

    शास्त्री मार्केट में शनिवार दोपहर टॉयलेट को लेकर व्यापारियों के बीच होती हाथापाई।

    शास्त्री मार्केट में शनिवार दोपहर टॉयलेट को लेकर व्यापारियों के बीच होती हाथापाई।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शास्त्री मार्केट में वर्षों पुराने टायलेट में ताला डालने पर शनिवार दोपहर एक बजे व्यापारियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। वहां काफी देर तक ताला खुलवाने के लिए तकरार होती रही। इस बीच दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी आ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ व्यापारियों को पकड़ कर थाने ले गए। यहां आपसी सहमति बनने के बाद ताला खुल सका।

    सदर बाजार स्थित शहर के मुख्य शास्त्री मार्केट में सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। यहां वर्षों पुराना टायलेट बना हुआ था। इस पर कुछ व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से कब्जे का प्रयास किया जा है। आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों से सांठगांठ कर दो दिन पूर्व उसमें ताला लगवा दिया गया। मेयर कामिनी राठौर तक मामला पहुंचने के बाद शुक्रवार को नगर निगम ने ताला खुलवा दिया

    इसके बाद रात में ही कुछ व्यापारियों ने उसमें अपना ताला लगा दिया, जिससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शास्त्री मार्केट के अध्यक्ष निकेश जैन का कहना है कि मार्केट के ही कुछ व्यापारी टायलेट की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। इसी कारण उसकी शीट हटाने के सार्थ नीचे फर्श करा दिया है। मौके पर मोहन सोनी, टिल्लू बंसल, रिव कुमार, यश जैन, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

     

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: शराब के नशे में धुत डॉक्टर, इलाज करने से किया मना; सीएमएस से भी कर दी अभद्रता

    खबरें और भी