विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: रक्षाबंधन पर गुरुग्राम से लौटी युवती का ऑटो में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Updated: Thu, 27 Aug 2026 11:39 AM (IST)

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर गुरुग्राम से घर लौटी युवती का शव शिकोहाबाद में रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास ऑटो में मिली मृत।

  2. दुष्कर्म की आशंका, पुलिस पुरुष मित्र की तलाश में।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के त्योहार के लिए गुरुग्राम से घर पहुंची युवती का शिकोहाबाद में रेलवे स्टेशन के पास ऑटो में शव मिला। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। पुलिस उसके पुरुष मित्र की तलाश में जुटी है।

नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती गुरुग्राम में रहकर नौकरी करती थी। रक्षाबंधन पर वह बुधवार को घर आई थी। शाम को युवती ने अपनी सहेली को फोन किया। इसके बाद वह उससे मिलने के लिए घर से चली गई। रात में युवती जब घर नहीं लौटी तो स्वजन ने उसकी तलाश की। गुरुवार सुबह छह बजे पुलिस को रेलवे स्टेशन के पास ऑटो में युवती के बदहवास हालत में पड़े होने की सूचना मिली

युवती को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। पुलिस उसके पुरुष मित्र की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी तक पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।