सुंदर भाटी गैंग से जुड़ा था लुटेरा सुमित, गांव में करोड़ों की जमीन; दबदबा बनाने के लिए उतरा अपराध की दुनिया में
शिकोहाबाद में ज्वेलर्स से लूट की साजिश नोएडा में रची गई थी, जिसमें सुंदर भाटी गैंग से जुड़े सुमित उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया है। करोड़ों की जमीन क ...और पढ़ें

मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश सुमित उर्फ सुंदर के बारे में बताते एएसपी अनुज चौधरी।
संवाद सूत्र, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। ज्वेलर्स से लूट की साजिश नोएडा में रची गई थी। दिल्ली के कापसखेड़ा क्षेत्र में सात अप्रैल को कारोबारी से लूट में विफल होने के बाद बदमाशों ने शिकोहाबाद में लूट करने के लिए गुलजार को रेकी की जिम्मेदारी दी थी। सुमित उर्फ भोला दिल्ली में हुई लूट में शामिल रहा। उसके सुंदर भाटी गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है।
हालांकि बाद में वह दूसरे गैंग से जुड़ गया। गांव में उसके पास 32 बीघा जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। वह गांव में धमक बनाने के लिए अपराध करता है। सीओ अमरीश कुमार ने बताया कि खतराना मुहल्ला निवासी स्वर्णकार हरिओम वर्मा के साथ हुई लूट की घटना में शामिल सुमित उर्फ भोला निवासी कामबक्सपुर, थाना नालेज पार्क, गौतमबुद्ध नगर पर एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
वह ग्रेटर नोएडा के सुंदर भाटी गैंग से भी जुड़ा था। सुमित के पास गांव में करोड़ों की जमीन है। इसके बाद भी अपना दबदबा बनाने के लिए शौकिया अपराध की दुनिया में उतारा और लुटेरा बन गया। सीओ ने यह भी बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपित दिल्ली में जेल जा चुके हैं।
वहीं पुलिस आरोपित सुनील, मुकेश के कोर्ट से बी-वारंट जारी कराएगी। ताकि उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जा सके। उनसे सिरसागंज में हुई लूट के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस को इनके शामिल होने का संदेह है।
लूट के बाद सिर झुकाकर कार में बैठा था लुटेरा
आरोपित नीरज की जिस काले रंग की स्कार्पियो से लुटेरे नोएडा से यहां आए थे। वह कार आरोपितों ने भूड़ा नहर पर खड़ी की थी। जिसमें से लाल रंग की टी-शर्ट पहने कोशेंद्र कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए नहर पटरी पर स्थित परचून की दुकान पर उतरा था।
खबरें और भी
लुटेरे इसी गाड़ी में बैठ कर नोएडा के लिए निकल गये। यह गाड़ी टूंडला टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी। लुटेरों ने शीशे में पोलराइज्ड सन वाइज़र लगाया था।