Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में सांप ने दुकानदार को डसा, परिवार के लोग डिब्बे में बंद कर ले पहुंचे अस्पताल; देखने को जुटी भीड़

    By Rajneesh Kumar Mishra Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 08 Jul 2026 07:21 PM (GMT+05:30)

    फिरोजाबाद में एक दुकानदार को कपड़े पहनते समय सांप ने डस लिया। परिजन घायल दुकानदार के साथ सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद उसक ...और पढ़ें

    डिब्बे में बंद सांप।

    डिब्बे में बंद सांप।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। बारिश का मौसम आते ही सर्प दंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। बसई मोहम्मदपुर में खूंटी से निकालकर कपड़े पहन रहे दुकानदार के हाथ में सांप ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो स्वजन को पता चला। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गए। गांव के लोगों ने बायगीर को बुलाकर सांप को पकड़वाकर एक डिब्बे में बंद कर लिया।

    परिवार के लोग पीड़ित और सांप को डिब्बे में लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। यहां सांप को देखने के लिए भीड़ जुट गई। बसई मोहम्मदपुर में गांव शंकरपुर घाट निवासी 35 वर्षीय राम निवास की मढ़ुआ चौराहा पर किराने की दुकान हैं। वह बुधवार सुबह सात बजे उठे तो खूंटी पर डंगे कपड़े से निकालकर पहनने लगे। इसी दौरान कपड़े में छुपकर बैठे सांप ने उसके हाथ में डस लिया

    दुकानदार ने कपड़े में सांप देखा तो चीख पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भाई ओमकार उन्हें लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचा। इसके बाद घरवालों ने बायगीर को बुलाकर सांप को पकड़वाया। इसके बाद डिब्बे में बंद सांप को लेकर स्वजन सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे।

    इसकी वजह से चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली मच गई। चिकित्सक ने सांप को बाहर जंगल में लेकर जाकर छोड़ने की बात कही। वहीं उपचार के बाद दुकानदार की हालत में सुधार है।

    खबरें और भी