विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: रसूलपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, पथराव और जमकर बवाल; दुकानदार का फूटा सिर

By Vimal Kumar Kulshrestha Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 12 Aug 2026 07:22 PM (IST)

फिरोजाबाद के रसूलपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पथराव और जमकर बवाल हुआ, जिसमें एक दुकानदार का सिर फूट ...और पढ़ें

रसूलपुर थाना क्षेत्र में भट्ठी तोड़े जाने पर आक्रोश जताते लोग। इनसेट में घायल व्यापारी आकाश गुप्ता।

रसूलपुर थाना क्षेत्र में भट्ठी तोड़े जाने पर आक्रोश जताते लोग। इनसेट में घायल व्यापारी आकाश गुप्ता।

HighLights

  1. रसूलपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल।

  2. आक्रोशित लोगों ने पथराव किया, दुकानदार घायल।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर 12 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल हो गया। जेसीबी से दुकानों के आगे लगे टिनशेड सहित अन्य अतिक्रमण ध्वस्त किए जाने से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतर कर जमकर हंगामा किया। इसी बीच कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया। प्रवर्तन दल और दुकानदारों के बीच धक्का मुक्की हुई।

एक दुकानदार का सिर भी फूट गया, जिससे काफी देर तक खून बहता रहा। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है पुलिस और प्रवर्तन दल द्वारा विरोध करने पर कुछ दुकानदारों के साथ मारपीट की गई, जिससे उनको चोट लगी है। सहायक नगर आयुक्त आरपी सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी जेसीबी और वाहन लेकर क्षेत्र में पहुंचे।

यहां पुलिस फोर्स और प्रवर्तन दल के साथ रसूलपुर थाने की साइड से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इससे दुकानदार और सड़क किनारे खड़े होने वाले ठेलों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने खुद अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। जिन दुकानदारों ने आगे टिनशेड और त्रिपाल डालकर अतिक्रमण कर रखा था, उसे जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। फुटपाथ पर सजे फड़ों को सख्ती से हटवाया गया।

इस मार्ग पर एक किमी तक अतिक्रमण हट चुका था। इस अभियान से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। नालबंद चौराहा से पहले एक ट्रांसपोर्ट कंपनी सहित अन्य दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए काफी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।

पार्षद अजय गुप्ता सहित काफी दुकानदार और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच कुछ लोगों ने अभियान का विरोध करते हुए प्रवर्तन दल और कर्मचारियों से अभद्रता और हाथापाई शुरू कर दी। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें पार्षद अजय गुप्ता एक हलवाई की दुकान का टिनशेड तोड़ने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं

जेसीबी चलने पर प्रवर्तन दल ने उनको रोकने का प्रयास किया, इसी दौरान एक युवक ईंट ने खुद ही अपना सिर फोड़ते नजर आ रहा है। थाना रसूलपुर इंसपेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि अतिक्रमण अभियान के दौरान पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया है। दुकानदारों को मारने के आरोप भी पूरी तरह गलत है।