Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में दो भीषण सड़क हादसे, बाइक सवार दो युवकों की मौत, हेलमेट न पहनना बना जानलेवा

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:43 PM (IST)

    फिरोजाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त घायल हो गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. खैरगढ़ में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर से किशोर की मृत्यु।

    2. शिकोहाबाद में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत।

    3. दोनों हादसों में बाइक सवारों ने नहीं पहना था हेलमेट।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रविवार शाम खैरगढ़ क्षेत्र में शेखपुरा विद्युत सब स्टेशन के पास सामने से आई बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। खैरगढ़ पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। डाक्टर ने बाइक चालक किशोर को मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।

    खैरगढ़ के गांव प्रतापपुर निवासी 17 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार शाम तीन बजे अपने गांव के दोस्त गजेंद्र के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। वह सब स्टेशन के पास पहुंचा था, इस बीच सामने से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों दोस्त घायल हो गए। आसपास रहने वाले ग्रामीणों और दुकानदारों की घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई।

    कुछ लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। किशोर कक्षा 11 का छात्र था। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मृत्यु, साथी घायल

    शिकोहाबाद: मक्खनपुर के गांव इंदुमई के समीप रविवार शाम 4.30 बजे शिकोहाबाद से फिरोजाबाद जा रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक डिवाइडर से टकरा कर फिसल गई। इससे बाइक सवार दोनों दोस्त घायल हो गए।

    खबरें और भी

    पुलिस ने दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाइक चला रहे युवक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

    उत्तर क्षेत्र के मुहल्ला सुदामा नगर निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र कुमार दोपहर में बाइक से शिकोहाबाद अपने साथी 32 वर्षीय महेश बघेल के साथ आए थे। यहां से दोनों लोग घर लौट रहे थे। इंदुमई के पास घटना हो गई। डाक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल दोस्त ने बताया कि जितेंद्र की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। मक्खनपुर थाना प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था।