Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में सरकारी ट्रामा सेंटर में कर्मचारियों के बीच विवाद, थाने पहुंचा मामला; विभागीय जांच शुरू

    By Rajneesh Kumar Mishra Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 15 Jul 2026 08:41 PM (IST)

    फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर में स्वास्थ्यकर्मियों के बीच विवाद हुआ, जब ड्यूटी से गायब दो महिला कर्मचारियों में से एक ने काउंटर स्टाफ से बहस की। य ...और पढ़ें

    सरकारी ट्रामा सेंटर।

    सरकारी ट्रामा सेंटर।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सरकारी ट्रामा सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी उतरी हुई है। मंगलवार रात एक मरीज को दवा लगाया जाना था लेकिन ड्यूटी पर तैनात दोनों महिला स्वास्थ्यकर्मी गायब थीं। काफी देर बाद जब कुछ पता नहीं चला तो तीमारदार ने काउंटर पर तैनात कर्मचारियों से पूछा। इस पर उन्हें महिला कर्मचारी के आने का इंतजार करने के लिए कहा गया।

    कुृछ देर बाद महिला कर्मचारी पहुंची तो काउंटर पर तैनात कर्मचारी से भिड़ गई। विवाद बढ़ा तो चौकी पर सूचना दी गई। पुलिस ने स्वास्थ्यकर्मी को थाने ले गई। प्राचार्य के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारी छूटा। इस मामले को लेकर आउटसोर्स और स्थाई स्वास्थ्य कर्मी दो पाले में बंट गए।

    सरकारी ट्रामा सेंटर में मंगलवार रात 10 बजे दो महिला स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से गायब थीं। वार्ड में भर्ती एक मरीज को दवा लगनी थी। जब मरीज को काफी देर तक दवा नहीं लगी तो तीमारदार ने इसकी शिकायत काउंटर पर तैनात कर्मचारियों से की। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि कौन सी दवा लगनी है, यह महिला कर्मचारी ही जानती हैं

    इस पर तीमारदार ने महिला स्वास्थ्य कर्मी को फोन किया। कुछ देर बाद महिला कर्मचारी पहुंची तो वह काउंटर के कर्मचारियों पर भड़क गई। इसको लेकर स्थाई और आउटसोर्स के कर्मचारी आमने सामने आ गए। विवाद होते देख तीमारदारों की भीड़ जुट गई। तब महिला कर्मचारी ने पुलिस बुला ली। पुलिस स्वास्थ्यकर्मी को पकड़ ले गई।

    खबरें और भी

    मामले की जानकारी प्राचार्य डा. योगेश गोयल को हुई तो उन्होंने इंस्पेक्टर को फोन किया। बुधवार को मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को उत्तर थाने बुलाया गया। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि दोनों पक्ष ने अपना-अपना पक्ष रखा है।

    जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. नवीन जैन का कहना है कि अस्पताल के अंदर का विवाद था तो विभागीय अधिकारियों को पहले सूचना देनी चाहिए थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।