Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में बेकाबू कार का कहर, चार छात्राओं को मारी टक्कर, फिर मोमोज के ठेल से टकराकर पलटी

    By Nikunj Yadav Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 29 May 2026 08:45 PM (IST)

    फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शुक्रवार शाम एक बेकाबू कार ने नहर पुल के पास चार छात्राओं को टक्कर मार दी। इसके बाद कार मोमोज के ठेले से टकराकर पलट गई, जिस ...और पढ़ें

    शिकोहाबाद में कार की टक्कर से पलटी मोमोज की ठेल।

    शिकोहाबाद में कार की टक्कर से पलटी मोमोज की ठेल।

    संवाद सूत्र, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बेकाबू कार ने शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे नहर पुल के समीप पैदल जा रहीं चार छात्राओं को टक्कर मारने के बाद मोमोज के ठेले में टक्कर मार दी। मोमाेज सड़क पर बिखर गए। कार नहर में गिरने से बाल-बाल बची। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।

    पुलिस ने घायलों का जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार कराया। नगला जवाहर निवासी लाखन सिंह टैक्सी कार चालक है। शुक्रवार शाम नहर पुल के समीप कार में हवा भरवाने के बाद वह अपने घर जा रहा था। इस दौरान कार बेकाबू हो गई और उसने चार छात्राओं को टक्कर मार दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    राहगीर भागने लगे। इसके बाद कार ने रिंकू निवासी स्वामी नगर के मोमोज के ठेल में टक्कर मार दी, जिससे उसकी ठेल टूट गई और सारा माल सड़क पर बिखर गया। इसके बाद ठेल स्वामी रोने लगा।

    घटना के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और घायल 20 वर्षीय रिचा, 21 वर्षीय अनुराधा निवासी मोहब्बतपुर अहीर, अंजलि व कशक निवासी देवघर झारखंड को चिकित्सालय में भर्ती कराया।

    झारखंड की दोनों युवतियां एफएस कालेज में बीएड की परीक्षा देकर किराए के कमरे पर जा रही थीं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।