Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हाथों में मेहंदी और लाल जोड़ा पहने इंतजार करती रही दुल्हन, टूट गया निकाह; बरात लेकर नहीं आया दूल्हा

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 07:42 AM (IST)

    Firozabad News फिरोजाबाद में दहेज के लिए एक शादी टूट गई। दुल्हन इंतजार करती रही लेकिन कार और सोने की चेन न मिलने पर दूल्हा बरात नहीं लाया। दुल्हन के अ ...और पढ़ें

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. दूल्हे सहित नौ लोगों पर प्राथमिकी
    2. दक्षिण क्षेत्र की नई बस्ती का मामला
    3. शनिवार को आनी थी बरात

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दहेज के लिए बरात के दिन एक और निकाह टूट गया। दक्षिण क्षेत्र की नई बस्ती में शनिवार को दुल्हन इंतजार करती रह गई, लेकिन कार और सोने की चेन न मिलने पर दूल्हा बरात नहीं लाया। इससे निकाह वाले घर में खलबली मच गई। भाई ने दूल्हे के साथ नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    युवती की शादी मुहल्ले के ही तारिक से तय हुई थी। शनिवार को बरात आनी थी, लेकिन दो दिन पहले से दहेज की मांग होने लगी। आरोप है कि लड़का पक्ष के लोग लड़की पक्ष के घर में आकर दुल्हन और उसके स्वजन को प्रताड़ित करने लगे।

    चार पहिया गाड़ी और सोने की चेन मांगी

    बोले दहेज में चार पहिया गाड़ी और साेने की चेन चाहिए। इतना देने पर ही बरात लेकर आएंगे। लड़की पक्ष ने काफी समझाने और मनाने का प्रयास किया। इसके बाद भी शनिवार को तय समय पर बरात नहीं आई तो लड़की पक्ष के लोग थाने पहुंचे।

    इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तारिक, शाकिर, शादिक, आरिफ, रुकैया, रजिया, फैसल, सुमैया, इफ्तिकार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर रही है। आरोपित घर पर नहीं हैं।

    छह अप्रैल को भी टूटा था निकाह

    दहेज की मांग पूरी न होने पर इससे पहले छह अप्रैल को भी एक निकाह टूटा था। पुराना रसूलपुर में लड़का पक्ष ने निकाह वाले दिन सुबह फोन करके 10 लाख रुपये की मांग कर दी। शिकायत करने पर लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष की पिटाई कर दी थी। इस मामले में बाद में समझौता हो गया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः 'अब रामजीलाल सुमन की माफी भी मंजूर नहीं, वे जहां मिलेंगे वहीं बदला लेंगे'; करणी सेना का एलान

    ये भी पढ़ेंः मेरठ सौरभ हत्याकांड: कितने दिन की है मुस्कान की प्रेग्नेंसी? अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा