Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आयकर विभाग ने मजदूरी करने वाली साबरा को भेजा 4.88 करोड़ का नोटिस, परिवार की उड़ गई नींद

    Updated: Wed, 09 Apr 2025 09:40 AM (IST)

    Firozabad News खेतों में मजदूरी करने वाली साबरा को आयकर विभाग ने 4.88 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। साबरा और उनका परिवार इस नोटिस से परेशान है क्योंकि ...और पढ़ें

    खैरगढ़ में अपने घर के दरवाजे पर खड़ी साबरा, जिसे आयकर विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया है : जागरण
    खैरगढ़ में अपने घर के दरवाजे पर खड़ी साबरा, जिसे आयकर विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया है : जागरण

    HighLights

    1. पति के साथ करती हैं खेतों में मजदूरी, बेटे चलाते हैं रेहड़ी
    2. फिरोजाबाद के खैरगढ़ का मामला, पूरे परिवार की नींद उड़ी

    संस, जागरणl खैरगढ़ (फिरोजाबाद): खेत में मजदूरी कर साबरा परिवार को सहारा दे रही हैं। एक नोटिस ने उन्हें गहरा झटका दे डाला है। साबरा और परिवार के सदस्यों की नींद उड़ गई है। आयकर विभाग ने उन्हें 4.88 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। मजदूर परिवार समझ नहीं पा रहा है कि अब क्या करे? नोटिस अंग्रेजी में है और परिवार में किसी को हिंदी तक पढ़ना नहीं आता।

    कस्बा खैरगढ़ के जुलाखाना में रहने वाले 62 वर्षीय शमशुद्दीन बेलदारी करते हैं और खेतों में भी मजदूरी को जाते हैं। उनकी 55 वर्षीय पत्नी साबरा भी खेतों में काम करती हैं। बेटे रेहड़ी चलाते हैं। घर के नाम पर एक कमरा है। बाहर तिरपाल से छांव है।

    एक अप्रैल को पति-पत्नी घर पर थे। दोपहर में आयकर विभाग से आए दो लोगों ने उन्हें साबरा के नाम से नोटिस थमाया और एक कागज पर अंगूठा लगवाकर चले गए। इसके बाद कस्बे के डाकघर से भी चार अप्रैल को नोटिस मिला। दोनों नोटिस की भाषा एक है। साबरा का पूरा परिवार निरक्षर है।

    डाक विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें नोटिस के बारे में बताया तो पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में खाने के लाले हैं और आयकर ने करोड़ों का नोटिस भेज दिया।

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: आज से जगमोहन में बैठकर फूल बंगला में दर्शन, बांकेबिहारी मंदिर का ये है समय

    ये भी पढ़ेंः फ्री का राशन भी ले रहीं मोहम्मद शमी की बहन की ग्राम प्रधान सास, कार्ड में दर्ज चार यूनिट; DM ने शुरू कराई जांच

    कहते हैं विशेषज्ञ

    कर अधिवक्ता कुलदीप मित्तल का कहना है कि आयकर विभाग ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। विभाग को ये जानकारी मिली है कि साबरा के नाम से 4.88 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है और इस संबंध में न तो आइटीआर दाखिल किया गया है और न आडिट। साबरा को विभाग के सामने अपना पक्ष रखना होगा।

    खबरें और भी