विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली से पहले नई आवासीय कॉलोनी की सौगात: 100 करोड़ की DPR तैयार, फिरोजाबाद में 'पचवान' की लॉन्चिंग

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:40 PM (GMT+05:30)

फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण दीपावली से पहले पचवान गांव में एक नई आवासीय कॉलोनी लॉन्च करने की तैयारी में है। 21 ...और पढ़ें

पचवान कॉलोनी।

पचवान कॉलोनी।

HighLights

  1. दीपावली से पहले नई आवासीय कॉलोनी की लॉन्चिंग।

  2. पचवान गांव में 21 हेक्टेयर से अधिक भूमि अधिग्रहित।

  3. 100 करोड़ रुपये की डीपीआर विकास कार्यों हेतु तैयार।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दीपावली से पहले शहरवासियों को बड़ी आवासीय कॉलोनी विकसित होने की उम्मीद नजर आने लगी है। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण (विप्रा) द्वारा सिक्सलेन के निकट गांव पचवान के निकट बड़ी कालोनी विकसित की जा रही है। इसके लिए 21 हेक्टेअर से अधिक भूमि का किसानों से बैनामा कराने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दीपावली से पहले प्रथम चरण में कालोनी की लांचिंग की कार्य योजना तैयार हो चुकी है।  

विप्रा ने सिक्सलेन के निकट 28 हेक्टेअर भूमि की चिह्नित

आवास विकास परिषद द्वारा विकसित सुहाग नगर आवासीय कॉलोनी को छोड़ कर वर्षों बाद भी शहर में कोई बड़ी कॉलोनी विकसित नहीं हो पाई है। इस कमी को दूर करने के लिए विप्रा ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत सिक्सलेन के निकट बड़ी आवासीय कॉलोनी विकसित करने की योजना बनाई है।

इसके लिए गांव पचवान में कुल 28.84 हेक्टेअर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके सापेक्ष अब तक 21 हेक्टेअर से अधिक भूमि क्रय की जा चुकी है।

100 करोड़ से विकास कार्य कराने के लिए डीपीआर तैयार

सिक्सलेन के निकट आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) में पंजीयन की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। विप्रा सचिव विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि गांव पचवान में आवासीय कॉलोनी के लिए चिह्नित भूमि को विकसित करने के लिए 100 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है। ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकास कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे। पांच नवंबर से पहले पचवान में प्रथम फेज की लांचिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें- नहीं पता था दोबारा लौट आएंगी गाड़ी... फिरोजाबाद में कार ने 5 को रौंदा, एक परिवार में 3 बेटियों की मौत, चश्मदीद ने बयां किया हादसा

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में मौत बनकर दौड़ी कार: पांच की मौत, पिटाई से घायल कार सवार ने तोड़ा दम; गांव पहुंचे शव तो मचा कोहराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।