महानंदा एक्सप्रेस का कोच अटेंंडेंट निकला शराब तस्कर, महंगे ब्रांड की बोतलें मिलीं; बिहार में करता था सप्लाई
फिरोजाबाद में जीआरपी ने महानंदा एक्सप्रेस के एक कोच अटेंडेंट को शराब तस्करी करते हुए पकड़ा है। वह हरियाणा से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बिहार ले जा रहा था, ...और पढ़ें

महानंदा एक्सप्रेस से शराब की तस्करी में गिरफ्तार कोच अटेंडेंट।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शराब की तस्करी कर दिल्ली से महानंदा एक्सप्रेस में बिहार ले जा रहे कोच अटेंडेंट को जीआरपी ने रविवार सुबह 11.30 बजे चेकिंग के दाैरान पकड़ा है। उसके पास से अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं।
वह इन्हें हरियाणा से खरीदकर लाया था। उसके विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है। जीआरपी को सूचना मिली कि दिल्ली से अलीपुर द्वार जा रही महानंदा एक्सप्रेस के एस-01 कोच में अटेंडेंट पिट्ठू बैग में शराब छिपाकर ले जा रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी शेर सिंह के नेतृत्व में टीम सक्रिय हो गई। सुबह 11.30 बजे ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो पर रुकी तो चेकिंग शुरू की गई। पुलिस को देख कोच अटेंडेंट ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर जाकर खड़ा हो गया।
उस पर संदेह होने पर सामान की तलाश ली गई। उसके बैग में शराब की 12 बोतलें विभिन्न कंपनी की मिलीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पश्चिम बंगाल, अलीपुर द्वार के सामुख टोला निवासी दीपक शाह को पकड़ा है।
पूछताछ में उसने बताया कि बिहार में शराब बंदी होने के कारण वह हरियाणा से शराब लाकर महंगे दामों में सप्लाई कर देता है।