मम्मी मैं स्कूल नहीं जाऊंगी... मैडम ने डंडे से पीटा, फिरोजाबाद में धीरे बोलने पर शिक्षिका ने लगाई पिटाई
छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और मामले की जांच तथा मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। नारखी के गांव गांगनी में शनिवार सुबह 11.30 बजे तेज न बोलने पर महिला अध्यापक ने पांच वर्षीय यूकेजी की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसकी पीठ पर चोट के निशान पड़ गए हैं। दोपहर 12.30 बजे घर लौट कर छात्रा ने मम्मी से स्कूल जाने से मना करते हुए अध्यापक द्वारा पीटने की जानकारी दी।
पिता ने पुलिस से की शिकायत
पिता ने मामले की शिकायत थाने में की है। पीड़िता के पिता लोकपाल ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि पांच वर्षीय बेटी गांव के ही निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। वह दोपहर 12.30 घर पहुंची और स्कूल जाने से मना करने लगी। जब कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी महिला अध्यापक ने उसकी डंडे से पिटाई की है।
धीमी आवाज में उत्तर देने पर लगाई पिटाई
पिता ने बताया कि बालिका द्वारा प्रश्न का उत्तर धीमी आवाज में देने पर उसकी पिटाई की गई है। बालिका अध्यापक की पिटाई से काफी सहमी हुई है। एसओ राकेश गिरी ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र मिला है। मेडिकल कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।