Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मध्यप्रदेश का इनामी फिरोजाबाद में हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार का है इनाम; दोनों पैर में लगी गोली

    By Rajneesh Kumar Mishra Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 06:56 PM (IST)

    फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों ...और पढ़ें

    मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस।

    मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को बसई मुहम्मदपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। रविवार रात 11 बजे ईंधौन पुल से आगे नगला चूरा फीडर के पास घेराबंदी के दौरान बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

    सरकारी ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि बसई मोहम्मदपुर थाने की पुलिस टीम 16 जून की रात लूट, डकैती के आरोपितों के सत्यापन के लिए माली पट्टी गांव गई थी

    आरोपित सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता निवासी माली पट्टी, बसई मोहम्मदपुर पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग करते हुए भाग निकला था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर मध्य प्रदेश के थाना अंबा, मुरैना से 10 हजार रुपये और भिंड के अटेर थाने से भी पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।

    सीओ ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर केएस पाल, एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेमशंकर पांडेय और सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार की टीम लगी थी। रात को सूचना मिली कि सत्ता अपने गांव आने वाला है। इस पर नगला चूरा फीडर के पास उसकी घेराबंदी की गई। पुलिस टीम देखकर आरोपित ने फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया

    खबरें और भी

    आरोपित पर आगरा, फिरोजाबाद, इटावा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती, मारपीट, धमकी डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मध्य प्रदेश के भिंड और मुरैना में चोरी, सेंधमारी, लूट, डकैती और सरकारी संपत्ति को नुकसान के मुकदमे दर्ज हैं।