विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: सुहागरात से पहले दुल्हन ने छत से कूदकर भागने का किया प्रयास, पति ने लगाए ठगी के आरोप

Published: Mon, 20 Apr 2026 01:11 PM (IST)

फिरोजाबाद में शादी के दो दिन बाद एक दुल्हन छत से कूदकर भागने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने रात में छत से कूद कर भागने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुन कर मुहल्ले और घर के लोग बाहर आ गए। रामगढ़ घायल दुल्हन को सरकारी ट्रामा सेंटर ले गई। वहीं पति ने रामगढ़ थाने में तहरीर देकर साजिश के तहत शादी करा कर 1.08 लाख रुपये की ठगी का आरोप कुछ लोगाें पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामगढ़ पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में कराया भर्ती

रामगढ़ के सरजीवन नगर निवासी रामगोपाल का आरोप है कि उसकी मुलाकात सिरसागंज में कौरारा निवासी यादराम नामक व्यक्ति से हुई थी। उसने राजू नाम-पता अज्ञात से उसकी बात कराई। इसके बाद दोनों ने एक युवती से उसकी शादी कराने की बात कही। बातचीत के बाद 16 अप्रैल की शाम सात बजे पीड़ित के घर पर रिश्तेदारों की उपस्थिति में रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई। शादी के बाद आरोपित 1.08 लाख रुपये लेकर चले गए।

पीड़ित पति ने रामगढ़ थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

रामगोपाल का आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही 18 अप्रैल की सुबह चार बजे दुल्हन घर की छत से कूदकर भागने की कोशिश में गिरकर घायल हो गई। शोर सुन कर परिवार और मुहल्ले के लोग जग गए। आरोप है कि शादी कराने वाले संगठित गिरोह ने उसके साथ साजिश की है। उसने रामगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि युवती के स्वजन आ गए हैं। वह बेटी को लेकर चले गए। दोनों पक्ष अब कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं आईएएस मनीष कुमार बंसल? जिन्हें बनाया आगरा का नया डीएम, मुख्य चुनाव आयुक्त से है खास रिश्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।