Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संपूर्ण समाधान दिवस में उमस से किसान हुए परेशान, फिरोजाबाद में डीएम ने लगवाए पंखे; बुजुर्गों की पहले की सुनवाई

    By Vimal Kumar Kulshrestha Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 08:16 PM (IST)

    फिरोजाबाद के टूंडला में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें डीएम संतोष कुमार शर्मा ने 154 शिकायतों में से 16 का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान जमी ...और पढ़ें

    समाधान दिवस में शिकायतें सुनते फिरोजाबाद के डीएम और सीडीओ।

    समाधान दिवस में शिकायतें सुनते फिरोजाबाद के डीएम और सीडीओ।

    संवाद सहयाेगी, टूंडला (फिरोजाबाद)। तहसील सभागार में शनिवार सुबह 10 बजे से डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कतार में लगे किसानों के लिए पंखे की व्यवस्था कराई गई साथ ही बुजुर्गों की पहले सुनवाई की गई। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने ग्राम पंचायत, धर्मशाला सहित अन्य स्थानों पर दबंगों द्वारा जमीनों पर कब्जे की शिकायत की गई।

    डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेज कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दोपहर दो बजे तक कुल 154 शिकायतें आईं, जिसमें 16 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

    डीएम संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने तहसील सभागार में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। गांव इमलिया के ग्रामीणों ने शिकायत की कि रामेश्वर महाराज की ग्राम पंचायत की भूमि और धर्मशाला परिसर पर कुछ दबंगों ने टैक्टर, ट्राली और मवेशी बांध कर कब्जा कर लिया है, जिससे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा हो रही है

    ग्राम नगला दल निवासी वीरी सिंह ने कहा कि जमीन बिक्री का चेक बाउंस होने के बाद भी विपक्षियों द्वारा दबंगई के बल पर जबरन खेत जोता जा रहा है तथा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। डीएम ने पुलिस एवं राजस्व टीम को मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

    नगर पालिका की लचर सफाई व्यवस्था और जलभराव की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारी को सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक प्रेमपाल धनगर के साथ अनुसूचित जाति एवं जीरो पार्वटी लाइन के लाभार्थियों के लिए आयोजित एक दिवसीय जागरूकता शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने काह कि शिविर का उद्देश्य एक ही छत के नीचे जन समस्याओं का निस्तारण करना है

    खबरें और भी

    गांव बसई में लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों ने खुलकर बताईं समस्याएं

    डीएम संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत बसई में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसमें किसान, युवा, मजदूर, विद्यार्थी, बच्चे और बुर्जुग सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने बिना किसी झिझक के खुलकर अपनी समस्याएं बताईं।

    उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि सभी लोगों की आवाज सुनी जाए। उन्हें किसी भी कार्य के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने सभी किसानों को अधिक से अधिक जैविक खादों का प्रयाेग और फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: शराब के नशे में धुत डॉक्टर, इलाज करने से किया मना; सीएमएस से भी कर दी अभद्रता