Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर से गुरुग्राम जा रही स्लीपर बस डिवाइडर से टकराई, रोड पर आए जानवर को बचाने में खोया नियंत्रण

    By Nikunj Yadav Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 11 May 2026 08:55 PM (IST)

    कानपुर से गुरुग्राम जा रही एक स्लीपर बस शिकोहाबाद में मवेशी को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से घा ...और पढ़ें

    दुर्घटनाग्रस्त टूरिस्ट बस।

    दुर्घटनाग्रस्त टूरिस्ट बस।

    संवाद सूत्र, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मैनपुरी रोड स्थित संत जनू बाबा अस्पताल के पास रविवार रात 12 बजे कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस के सामने अचानक एक मवेशी सामने आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।

    इससे बस में सवार आधा दर्जन सवारियां मामूली रूप से घायल हो गईं। किसी घायल को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद सभी सवारियां दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना हो गईं।

    कानपुर में तिर्वा से गुरुग्राम जा रही एक बस में 70 सवारियां सवार थीं। बस जयचंद्र निवासी कुबेरपुर डूंगर थाना मुहम्मदाबाद फर्रुखाबाद चला रहा था। बस संतजनू बाबा अस्पताल के पास पहुंची, तभी सामने एक मवेशी आ गया।

    चालक ने मवेशी को बचाने का प्रयास किया लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में स्थित डिवाइडर पर चढ़ गई। बस में बैठीं सवारियां तेज झटका लगने से घबरा गईं। शुक्र रहा कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना करा दिया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि बस में सवार छह यात्रियों को मामूली चोट थी। वह भी दूसरे बस से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

    खबरें और भी