Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मणिपुर में मानवता को शर्मसार करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई, तमाम कानून होने के बावजूद सुरक्षित नहीं महिलाएं

    By Vimal Kumar KulshresthaEdited By: riya.pandey
    Updated: Fri, 21 Jul 2023 02:13 PM (IST)

    Manipur Violence मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना ने मानवता का पूरी तरह शर्मसार कर दिया है। इस घटना से देश भर के लोगों में भारी आ ...और पढ़ें

    Manipur Violence: मणिपुर में मानवता को शर्मसार करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
    Manipur Violence: मणिपुर में मानवता को शर्मसार करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

    जागरण टीम, फिरोजाबाद: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना ने मानवता का पूरी तरह शर्मसार कर दिया है। इस घटना से देश भर के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मणिपुर की घटना को लेकर विपक्ष संसद में भी मुद्दा उठा रहा है।

    तमाम कानून व नियम के बावजूद महिलाएं नहीं है सुरक्षित

    केंद्र सरकार भले ही बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उनकी सुरक्षा को नियम कानून बनाए जा रहे हैं, फिर भी महिलाओं को शर्मसार करने व दरिंदगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मणिपुर की घटना सुनकर मन काफी द्रवित हुआ है। बेहद वीभत्स और शर्मसार करने वाली घटना ने मन को दुखी ही नहीं किया बल्कि बेबसी का भाव भी भर दिया है।

    मानवता को शर्मसार करने वालों को दी जाए कठोर सजा

    उक्त घटना को लेकर सामाजिक संगठन व अन्य लोग अपनी अलग-अलग राय भी दे रहे हैं। यह गहन विचार और चिंता करने योग्य विषय है, न कि इन घटनाओं का किसी रूप में समर्थन करने का समय। मानवता को शर्मसार करने वालों को ऐसी सजा दी जाए, जिससे वह दोबारा ऐसा करने की सोच भी न सकें।