विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिवार उत्पीडऩ का बदला माया के खिलाफ चुनाव लड़कर लूंगी: स्वाति

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Fri, 21 Oct 2016 07:25 PM (IST)

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति ने कहा कि परिवार के उत्पीडऩ का बदला वे मायावती के खिलाफ चुनाव लड़कर लेंगी।

News Article Hero Image

फीरोजाबाद (जेएनएन)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि वह आखिरी दम तक महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ेंगी। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को खुली चुनौती दी कि वह कहीं से भी चुनाव लड़ें, मुकाबले को तैयार हैं। स्वाति ने कहा कि परिवार के उत्पीडऩ का बदला वे उनके खिलाफ चुनाव लड़कर लेंगी।

मां-बेटियों की तरफ उठने वाली उंगली काट दो: स्वाति

स्वाति ने आज एटा जाते समय शिकोहाबाद में पत्रकारों से कहा कि संकट के वक्त में भाजपा ने न सिर्फ उनका सहयोग किया, बल्कि पार्टी के अहम पद पर उनकी ताजपोशी की। भाजपा ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका ईमानदारी और मेहनत से पालन करूंगी। सपा सरकार पर तंज कसते हुए स्वाति ने कहा कि वह एक परिवार की पार्टी है। प्रदेश की ङ्क्षचता छोड़ पद के लिए पूरे परिवार में खींचतान मची हुई है। राजनीति में मैं समाज सेवा और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आई।

तस्वीरों में देखें-उत्तर प्रदेश में बदलता राजनीतिक परिदृश्य