विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में 1.18 अरब का नया फ्लाईओवर, जाम की समस्या से त्रस्त शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

Published: Wed, 01 Apr 2026 11:50 AM (IST)

नगर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से इसे वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिली है, और 41.50 करोड़ रुपये जारी भी ...और पढ़ें

नगला बरी चौराहे से मंगलवार दोपहर गुजरते वाहन: जागरण

नगला बरी चौराहे से मंगलवार दोपहर गुजरते वाहन: जागरण 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। जाम की समस्या से त्रस्त शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। 1.18 अरब की लागत से शहर में जिले का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनेगा। लगभग दो किमी लंबा यह फ्लाईओवर नगला बरी चौराहा के पास से शुरू होकर जाटवपुरी और नैनी ग्लास चौराहा को पार करते हुए उतरेगा।

इससे इन चौराहा पर दिनभर रहने वाले जाम के हालातों से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नगर विधायक इसकी पैरवी कर रहे थे। उनके प्रयास सफल हुए।

नगला बरी चौराहा, जाटवपुरी और नैनी ग्लास चौराहा को पार करेगा, मिलेगी जाम से मुक्ति

राष्ट्रीय राजमार्ग शहर के बीच से गुजर रहा है। इसके दोनों ओर अब घनी आबादी क्षेत्र है। इस समय एसपी सिटी कार्यालय से टाटा वाले बाबा मंदिर के पास तक फ्लाईओवर बना हुआ है। वहीं सीएल जैन डिग्री कालेज के सामने से एसपी सिटी कार्यालय तक फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके बनने के बाद सुहाग नगर और सुभाष तिराहा पर जाम लगने की समस्या का निराकरण हो जाएगा।

लगभग दो किमी होगी टू-लेन फ्लाईओवर की लंबाई, 41.50 करोड़ रुपये जारी हुए

टाट वाले बाबा मंदिर से आगे नगला बरी और जाटवपुरी चौराहा पर सुबह से देर रात तक जाम के हालात रहते हैं। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। यहां यातायात नियंत्रित करने के लिए सिग्नल प्रणाली होने के बाद भी यातायात पुलिस की ड्यूटी रहती है।

manish aziha small

नगर विधायक मनीष असीजा

विधायक मनीष असीजा के प्रयास


नगर विधायक मनीष असीजा के प्रयास से प्रदेश सरकार ने नगला बरी से नैनी ग्लास चौराहा तक फ्लाईओवर का निर्माण कराने की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। सोमवार को 41.50 करोड़ धनराशि भी जारी कर दी गई है। विधायक का कहना है कि इससे जाम की समस्या से जनता को काफी राहत मिलेगी। जैन मंदिर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन सीधे रसूलपुर तक पहुंच जाएंगे।

'फ्लाईओवर की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। नगला बरी और जाटवपुरी चौराहे पर सुबह से लेकर रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है।-सतेंद्र कुमार, नगला बरी'

'नगला बरी और जाटवपुरी चौराहे पर जाम रहने के साथ ही सड़क हादसे की भी आशंका सताती रहती है। कारण यह कि तमाम लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं करते। राकेश कुमार, विजय नगर'

'सीएल जैन डिग्री कालेज से रसूलपुर थाने के सामने तक दो फ्लाईओवर बनने के बाद वाहन चालकों को सुविधा होगी ही स्थानीय लोगों को भी जाम की समस्या से निजात मिलेगी। मयंक यादव, हिमायूंपुर'

'जाम में फंसने के कारण अभी सुहाग नगर से रसूलपुर तक पहुंचने में करीब 20 मिनट का समय लग जाता है। दोनों फ्लाईओवर बनने से यह दूरी 10 मिनट में तय हो जाएगी।-मधु यादव, सुहाग नगर'