यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फुटपाथ पर खाली ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ लेटा रहा मरीज, अखिलेश ने कहा- भाजपा वाले समझ लें अपनी कुर्सी बचाने से बड़ा काम...
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उसपर तमामत प्रतिक्रियाएं दे रहे ...और पढ़ें

HighLights
- सोशल मीडिया पर मरीज का वीडियो हो रहा वायरल
- अखिलेश के ट्वीट के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान
- टीबी की बीमारी से ग्रस्त है मरीज
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। गांधी पार्क चौराहा के निकट टीबी के मरीज का खाली ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जमीन पर लेटे होने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने वीडियो पर ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था सड़क पर आ गई है। इसके बाद प्रशासन दौड़ पड़ा।
सिटी मजिस्ट्रेट ने तुरंत लिया संज्ञान
उप्र में स्वास्थ्य व्यवस्था फुटपाथ पर… और कुछ नहीं कहना है क्योंकि बाकी सब ये तस्वीर कह रही है।
भाजपावाले समझ लें अपनी कुर्सी बचाने से बड़ा काम, जनता की जान बचाना है।
कोई है? pic.twitter.com/L9TYinZGXS
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 25, 2024
सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार मरीज खचेर पाल निवासी सैलई के घर पहुंचे और उसे मेडिकल कॉलेज के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद डीएम रमेश रंजन ने भी अस्पताल पहुंचकर मरीज का हाल-चाल जाना। उनका कहना है कि प्रसारित वीडियो में जो तथ्य दिखाए गए वह गलत हैं।
खचेर पाल सिंह को सांस लेने में दिक्कत की समस्या थी। जिसके चलते वह आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। स्वजन सुबह उसे छुट्टी कराकर घर ला रहे थे। इस दौरान सिलेंडर लेने के लिए गांधी पार्क चौराहे पर रुके थे।