विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में रामलीला मैदान में तू तू-मैं मैं! सफाई के दौरान कूड़ा फेंका तो कर्मचारी ने झाड़ू से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा युवक

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:14 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2026 09:23 AM (IST)

फिरोजाबाद के रामलीला मैदान में कूड़ा फेंकने को लेकर युवकों और सफाईकर्मियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ...और पढ़ें

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित रामलीला मैदान में मारपीट का वीडियो : वीडियो ग्रेब

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित रामलीला मैदान में मारपीट का वीडियो : वीडियो ग्रेब

HighLights

  1. रामलीला मैदान में कूड़ा फेंकने पर विवाद

  2. सफाईकर्मियों ने युवकों को झाड़ू से पीटा

  3. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रामलीला मैदान में घूम रहे युवकों और सफाईकर्मियों के बीच कूड़ा फेंकने को लेकर सोमवार दोपहर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की मारपीट हो गई। सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से युवकों को दौड़ाकर पीटा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
सोमवार दोपहर तीन युवक रामलीला मैदान में घूम रहे थे। युवकों ने कूड़ा मैदान में फेंक दिया। इसका नगर निगम के सफाईकर्मी ने विरोध किया। इस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

रामलीला मैदान में कूड़ा फेंकने को लेकर हुई कहासुनी

जानकारी पर रामलीला मैदान में ड्यूटी पर तैनात अन्य सफाईकर्मी एकत्रित हो गए और युवकों को घेर लिया। सफाईकर्मियों ने मैदान में पड़े और झाड़ू के डंडों से युवको को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की घटना को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी देखते रहे। एक पुलिसकर्मी ने सफाईकर्मियों का रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे युवकों की पिटाई करते रहे।

पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ प्रसारित

इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक युवक भाग चुके थे। पुलिसकर्मियों ने सफाईकर्मियों को भी चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर और कर्मचारियों ने जमीन पर गिराकर पीटा मरीज, फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में पट्टी कराने पहुंचा था युवक

इंस्पेक्टर उत्तर रवि त्यागी ने बताया कि बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के कुछ युवक रामलीला मैदान में बैठे थे। वह खाने-पीने की चीजों को मैदान में फेंक रहे थे। झाड़ू लगा रहे सफाईकर्मी ने युवकों से हटने के लिए कहा, इसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद पुलिस की QRT जीप में मैक्स ने मारी टक्कर, दो सिपाही घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।