Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News : योगी सरकार ने इस शहर के लोगों को दे दी बड़ी सौगात; 2.80 करोड़ से संवरेगा राजा चंद्रसेन का किला

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 08:39 PM (GMT+05:30)

    Raja Chandersen Park 11वीं से 14वीं शताब्दी तक ये एक समृद्ध राज्य की राजधानी थी। पसीने वाले हनुमान मंदिर के निकट यमुना घाट पर बंदरगाह के अवशेष ये बता ...और पढ़ें

    योगी सरकार ने इस शहर के लोगों को दे दी बड़ी सौगात; 2.80 करोड़ से संवरेगा राजा चंद्रसेन का किला
    योगी सरकार ने इस शहर के लोगों को दे दी बड़ी सौगात; 2.80 करोड़ से संवरेगा राजा चंद्रसेन का किला

    फिरोजाबाद, जागरण ऑनलाइन टीम : राजा चंद्रसेन का किला फिर से मजबूत होगा। शहर से आठ किमी दूर खंडहर हो चुके इस किले के लिए 2.80 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। रविवार शाम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने इस धनराशि से होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया।

    सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत चंद्रवाड़ अब सिर्फ एक गांव है, लेकिन 11वीं से 14वीं शताब्दी तक ये एक समृद्ध राज्य की राजधानी थी। पसीने वाले हनुमान मंदिर के निकट यमुना घाट पर बंदरगाह के अवशेष ये बताते हैं कि पहले यहां जलमार्ग से व्यापार होता था।

    राजा चंद्रसेन के किले के खंडहर अब भी यहां हैं, लेकिन जैन, हिंदू और मुस्लिम धर्मों के धार्मिक स्थल होने के कारण समय समय पर यहां आयोजन होते हैं और मेले भी लगते हैं। लंबे समय से इस क्षेत्र के पर्यटन विकास की मांग उठ रही थी। जो अब पूरी हुई है। जुलाई में इस किले को संरक्षित स्थल घोषित किया गया। 70 लाख रुपये के कार्य पहले हो चुके हैं।