Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद: प्रेमिका से शादी की जिद पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 5 घंटे बाद फोन पर बात कर उतरा

    Updated: Sat, 16 May 2026 03:36 PM (IST)

    फिरोजाबाद में एक युवक प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे पांच घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। प्रेमिका से फोन पर बात करने के बाद ...और पढ़ें

    HighLights

    1. युवक प्रेमिका से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा

    2. पांच घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस मौके पर

    3. प्रेमिका से फोन पर बात कर युवक नीचे उतरा

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा युवक शनिवार सुबह बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पांच घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। बाद में प्रेमिका से मोबाइल पर बात करने के बाद वह नीचे उतरा। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान किया है।

    प्रेमिका की 19 मई को होनी है शादी

    थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी 19 वर्षीय अंकित सुबह पांच बजे गांधी पुरम स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और उस पर जाकर बैठ गया। सुबह सात बजे युवक के आवाज देने पर मोहल्लेवासियों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

    पुलिस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे

    इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं उतरा। इस दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पांच घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवक खुद ही नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।

    यह भी पढ़ें- नामर्द है पति... नपुंसकता छिपाकर कराई शादी, ससुर करते हैं गलत हरकत; मथुरा में विवाहिता के आरोप से खलबली

    घिरोर की एक युवती से प्रेम करता है युवक

    टावर पर चढ़े युवक ने बताया कि वह घिरोर, मैनपुरी निवासी एक युवती से प्रेम करता है। वह अपनी बुआ के यहां रहती थी। तभी से वह उससे प्रेम करने लगा था। अब 19 मई को युवती की शादी किसी दूसरी जगह से हो रही है। टावर से उतरने से पहले युवक ने आधा घंटे तक प्रेमिका से फोन पर बात की थी। उसके बाद ही नीचे उतरा।

    खबरें और भी

    शांतिभंंग में किया पुलिस ने चालान 

    इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक टावर पर चढ़ गया था। उसके विरुद्ध शांतिभंग के तहत चालान किया गया है। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा है। उसकी मां नगर पालिका में सफाई नायक के पद पर कार्यरत हैं जबकि पिता की मृत्यु हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- हाथरस में 100 करोड़ से बनेगा नया बाईपास, 12 KM लंबे रास्ते पर बनेगा रेलवे ब्रिज; DM की पहल रंग लाई