यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का मास्टर प्लान, Gen-Z पर फोकस; गाजियाबाद में निकलेगी तिरंगा यात्रा
भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले 9 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेगी, जिसका मुख्य फोकस जेन-जी से जुड़ना है। गाजियाबाद में वार्ड, मंडल और महानगर स्तर प ...और पढ़ें
-1786165590321_m.webp)
गाजियाबाद में तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा। फोटो - AI जनरेटेड
HighLights
भाजपा 9 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेगी।
यात्रा का लक्ष्य जेन-जी और एक लाख लोगों तक पहुंचना।
बलिदानियों के 100 परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा।
आदित्य त्रिपाठी, गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की हर राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गई हैं। वे उस हर मौके को भुनाना चाहती हैं जो आम लोगों को उनके दल से जोड़ सके और वोट में तब्दील होकर उन्हें विजयश्री तक पहुंचा सके।
भारतीय जनता पार्टी भी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। देश के स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा प्रदेश में 9 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। इस बार यात्रा का फोकस जेन-जी पर भी है।
भाजपा कार्यकर्ता जेन-जी से संवाद करेंगे और उन्हें राष्ट्रभक्ति की धारा से जोड़कर जोड़कर अपने पाले करना चाहते हैं, ताकि वह विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार हैट्रिक लगा सके।
हर वार्ड में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
यह तिरंगा यात्रा शहर के हर वार्ड में निकाली जाएगी। शहर में 100 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड से इस यात्रा में 400 से लेकर 500 लोगों को इकट्ठा किया जाएगा। इसके बाद वार्ड में यात्रा को निकाला जाएगा। इस यात्रा में बूथों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे और लोगों को राष्ट्रभक्ति के लिए प्ररेति करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से 40 से 50 हजार लोग यात्रा में जुड़ सकेंगे।
इसके बाद मंडल स्तर पर भी यात्रा निकाली जाएगी। इसमें दो हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। गाजियाबाद में 20 मंडल हैं और प्रत्येक मंडल से यात्रा निकाली जाएगी। महानगर स्तर में भी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पांच हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है।
इस तरह से भाजपा इस यात्रा के माध्यम से एक लाख से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाएगी। इस यात्रा में भारत माता की झांकियां, तिरंगे से सजे वाहन और स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा बच्चे भी शामिल होंगे।
जेन-जी से बढ़ाएंगे संवाद
तिरंगा यात्रा के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता जेन-जी से भी अपना संवाद बढ़ाएंगे। इसके लिए वे आनलाइन प्लेटफार्म पर जेन-जी जुड़ेंगे और उनके विचार को जानने का प्रयास करेंगे। उनके विचारों पर मंथन भी करेंगे।
यह भी पढ़ें- 'भाजपा को हराओ E-20 से छुटकारा पाओ', गोवा में अरविंद केजरीवाल का बड़ा चुनावी दांव
बलिदानियों के परिजनों का करेंगे सम्मान
देश की सरहद पर अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों के घर जाकर भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता तिलक लगाकर और साल भेंटकर उनका सम्मान करेंगे। इसके लिए भाजपा ने शहर के ऐसे 100 परिवारों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है।
खबरें और भी
हर वार्ड में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा हमारे 20 मंडल हैं। इनमें भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद महानगर में भी यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में कम से कम पांच हजार लोग शामिल होंगे। हमारा प्रयास है कि गाजियाबाद के हर घर पर तिरंगा लहराए। - मयंक गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष