विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन लोगों से ऑनलाइन ठगी

By JagranEdited By:
Published: Tue, 04 Feb 2020 09:26 PM (IST)

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में तीन लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। तीनों लोगों ने इंदिरापुरम थाना में रिपोर्ट दर्ज ...और पढ़ें

तीन लोगों से ऑनलाइन ठगी
तीन लोगों से ऑनलाइन ठगी

जासं, साहिबाबाद : इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में तीन लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। तीनों लोगों ने इंदिरापुरम थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहन मीकिस सोसायटी, वसुंधरा सेक्टर-पांच निवासी गौरव चंदेल ने बताया है कि ठगों ने दो बार में 20 हजार रुपये उनके बैंक खाता से निकाला है। उनका एटीएम कार्ड उनके पास है। उन्होंने किसी से ओटीपी या पिन भी साझा नहीं किया है। वहीं, नीति खंड तीन निवासी संगीता सिंह ने बताया है कि कई बार में उनके क्रेडिट कार्ड से करीब सात हजार रुपये की ठगी हुई है। वहीं, अभय खंड निवासी पुनीत कुमार के बैंक खाता से ठगों ने एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।