Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चिराग त्यागी को न्याय दिलाने दिलाने की मांग, मुरादनगर में विशाल आंदोलन की तैयारी

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 11:32 PM (IST)

    पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के बाद न्याय के लिए संघर्ष समिति ने सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का फैसला किया है। समिति ने हत्यारों के एनकाउंटर, परिवार ...और पढ़ें

    चिराग त्यागी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष समिति ने सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का फैसला किया।

    चिराग त्यागी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष समिति ने सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का फैसला किया।

    HighLights

    1. चिराग त्यागी को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन होगा।

    2. संघर्ष समिति ने सड़क पर उतरने का फैसला किया।

    3. हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर में जनसंपर्क किया गया।

    संवाद सहयोगी, मुरादनगर। पैरा एथलीट चिराग त्यागी को न्याय दिलाने के लिए अब सड़क पर आंदोलन होगा। चिराग त्यागी संघर्ष समिति ने आंदोलन का फैसला किया। आंदोलन से लोगों को जोड़ने के लिए शनिवार को संघर्ष समिति के सदस्यों ने अलग अलग जिलों में जाकर जनसंपर्क किया।

    पैरा एथलीट चिराग की त्यागी की हत्या होने के बाद उसके स्वजन को न्याय दिलाने के लिए सैथली गांव में संघर्ष समिति का गठन किया था। समिति की तरफ से हत्यारों के एनकाउंटर, चिराग के स्वजन की आजीविका चलाने के लिए दुकान, गांव में चिराग के नाम से स्टेडियम की स्थापना आदि की मांग की थी।

    समिति के सदस्यों ने कई बार अधिकारियों से बात की

    उक्त मांगों को पूरा करने के लिए समिति के सदस्यों ने कई बार अधिकारियों से बात की। समिति के अध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने बताया कि कई बार लिखित में गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। इसलिए समिति ने अब सड़क पर उतरने का फैसला किया है। आने वाले दिनों में चिराग को न्याय दिलाने के लिए विशाल जन आंदोलन किया जाएगा।

    शनिवार को संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ आदि जिलों का दौरा किया। वहां के सामाजिक संगठनों, खिलाड़ियों और प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात कर चिराग त्यागी को न्याय दिलाने हेतु आगामी धरने-प्रदर्शन के लिए व्यापक समर्थन हासिल किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के खोड़ा में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, मुख्य नाले पाटने से जलभराव और सड़कें बदहाल