'कभी सिलेबस तो कभी स्याही का बहाना', गाजियाबाद में राहुल गांधी पर CM योगी का हमला; सपा को राम मंदिर पर घेरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में राहुल गांधी को परीक्षा में फेल होने वाले छात्र जैसा बताया और कांग्रेस पर ...और पढ़ें
HighLights
राहुल गांधी को परीक्षा में फेल होने वाला छात्र बताया।
सपा और कांग्रेस को राम मंदिर पर जमकर घेरा।
गाजियाबाद में उत्तराखंड भवन निर्माण की घोषणा की।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए गुरुवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। इस बीच योगी ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया।
कभी सिलेबस, कभी कॉपी और कभी स्याही खत्म होने का बहाना
उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी की एक ऐसे स्कूली छात्र हैं से की जो बार-बार परीक्षा में फेल होता है और हर बार नए बहाने बनाता है। कभी सिलेबस न जानने का, कभी कॉपी बदले जाने का, तो कभी पेन की स्याही खत्म होने का।'
कांग्रेस कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक अराजकता से देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक लोकतंत्र के प्रति जागरूक है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपनी हार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।

उत्तराखण्ड भवन के निर्माण की घोषणा
इस दौरान क्षेत्रीय विकास पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में उत्तराखण्ड भवन के निर्माण की घोषणा की और क्षेत्र के चौमुखी विकास का संकल्प दोहराया।
4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिला
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। कांग्रेस ने मंदिर निर्माण की राह में रोड़े अटकाये थे। फिर भी आज अयोध्या में त्रेतायुग का रामयुग आ गया है। उन्होंने दावा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके कार्यकाल में 4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराए गए हैं।