विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोनी डीएलएफ कॉलोनी में सीवर जाम और गंदगी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:05 PM (GMT+05:30)

लोनी की डीएलएफ कॉलोनी में सीवर जाम और नालियों की सफाई न होने से जलभराव व गंदगी की समस्या गहरा गई है।

जलभराव ( एआई जेनरेटेड इमेज )

जलभराव ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. डीएलएफ कॉलोनी में सीवर जाम और जलभराव की समस्या।

  2. गंदगी और दुर्गंध से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।

  3. नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप, बीमारियों का डर।

हरिशंकर शर्मा, लोनी। डीएलएफ कॉलोनी में सीवर जाम और नालियों की सफाई न होने से जलभराव और गंदगी की समस्या गहरा गई है। कई दिनों से सीवर लाइन चोक पड़ी है, जिससे नालियों के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। दुर्गंध के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।

गलियां तालाब में तब्दील

वर्षा के दिनों में गलियां तालाब में तब्दील हो जाती हैं। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है।

नगर पालिका टैक्स तो वसूलती है। लेकिन, सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। कई बार शिकायत की, कोई समाधान नहीं। -विपिन चंद्रा, स्थानीय निवासी

गली निर्माण न होने से जलभराव हो रहा है, दुर्गंध से बीमारियों का अंदेशा बना है। -आफताब राजा, स्थानीय निवासी

नाली और सीवर जाम की शिकायत मिली है, इसे जल्द खुलवा दिया जाएगा। पालिका के सफाई कर्मचारी नियमित मोहल्ले में सफाई के लिए जाते हैं और लोगों के स्वास्थ्य के प्रति पालिका गंभीर है। -राजकुमार, सफाई निरीक्षक नगरपालिका लोनी

 

यह भी पढ़ें- झज्जर मंडी में हाथ से निकले धान की बोली 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची, अब तक का सबसे ऊंचा भाव


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।