Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शराब के नशे में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, मोबाइल विवाद बना वजह; पुलिस ने बचाया

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 05:08 AM (IST)

    मंगलवार सुबह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक युवक शराब के नशे में बिजली के टावर पर चढ़ गया। उसका दोस्त मोबाइल नहीं दे रहा थ ...और पढ़ें

    दोस्त के मोबाइल न देने पर नशे की हालत में टावर पर चढ़ा युवक।

    दोस्त के मोबाइल न देने पर नशे की हालत में टावर पर चढ़ा युवक।

    HighLights

    1. नशे में युवक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टावर चढ़ा।

    2. दोस्त द्वारा मोबाइल न देने पर गुस्से में था युवक।

    3. पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर नोएडा सेक्टर-62 कट पर शराब के नशे में युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि खंभे पर बिजली के तार नहीं थे। पुलिस की माने तो युवक का दोस्त उसका मोबाइल नहीं दे रहा था। गुस्से में वह टावर पर चढ़ गया। पुलिस उसे नीचे उतार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

    मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक नोएडा सेक्टर-62 के कट के पास बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को बिजली टावर पर चढ़ा देखकर काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने उससे ऊपर चढ़ने का कारण पूछा। युवक ने बताया कि उसके दोस्त के पास उसका मोबाइल फोन है। मांगने के बाद भी दोस्त ने मोबाइल नहीं दिया। अगर उसका मोबाइल नहीं मिला तो वह कूदकर जान दे देगा। पुलिस ने उसे मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही समझा बुझाकर नीचे उतार लिया।

    एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि युवक का नाम अजय कश्यप है। वह मूल रूप से ग्राम मोली जिला ओरैया का रहने वाला है। उसे सुरक्षित नीचे उतार कर मेडिकल कराया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बस चालकों की मनमानी से एनएच नौ पर फिर लगा जाम, वाहनों की लंबी कतारें