विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: 10 दिन में 40 हजार ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को किया आवेदन, बीएलओ पर कार्रवाई

Published: Tue, 27 Oct 2026 01:33 PM (IST)

गाजियाबाद में दस दिनों के भीतर 40,000 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है, जिसमें 12,000 फॉर्म घर-घर सत्यापन अभियान के दौरान जमा हुए।

10 दिन में 40 हजार ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को किया आवेदन (एआई जेनरेटेड इमेज)

10 दिन में 40 हजार ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को किया आवेदन (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. गाजियाबाद में 10 दिन में 40 हजार आवेदन।

  2. घर-घर सत्यापन में 12 हजार फॉर्म जमा हुए।

  3. 50 अनुपस्थित बीएलओ पर होगी सख्त कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए दस दिन में 40 हजार लोगों ने फॉर्म संख्या छह भरकर जमा कराए हैं।

इनमें से 12 हजार फॉर्म सोमवार को घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान के दौरान प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की जांच कर पात्र आवेदकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाएगा।

फॉर्म संख्या छह किए गए वितरित

उप-जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 17-18 अक्टूबर और 24-25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पोलिंग बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहे और जिन व्यक्तियों का नाम पात्र होते हुए भी मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनको फॉर्म संख्या छह वितरित किए गए। जिससे कि वे भी फार्म भरकर जमा कर सकें और अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकें।

कारण बताओ नोटिस भी किया जा रहा जारी

उन्होंने बताया विशेष अभियान के दौरान 50 बीएलओ ड्यूटी से अनुपस्थित मिले हैं, उनको कारण बताओ नाेटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर संबंधित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। बीएलओ की ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'राज्य का दर्जा मिलने तक कांग्रेस नहीं लेगी मंत्री पद...', जम्मू-कश्मीर कैबिनेट विस्तार के बाद बोले तारिक हमीद करा