विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में एयरोसिटी की तैयारी तेज, तीन गांवों की 231 हेक्टेयर जमीन चिह्नित; 15 दिन में मांगी आपत्ति

Published: Sun, 06 Sep 2026 11:49 PM (IST)

जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित एयरोसिटी टाउनशिप के लिए तीन गांवों की 231 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की है। अब ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. जीडीए ने एयरोसिटी के लिए 231 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की।

  2. किसानों और मालिकों से 15 दिन में आपत्ति मांगी गई।

  3. लैंड पूलिंग, सहमति या अधिग्रहण से जमीन जुटाने के विकल्प।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आसपास एयरोसिटी टाउनशिप विकसित करने की दिशा में जीडीए ने एक और कदम बढ़ाया है।

टाउनशिप के लिए तीन गांवों की करीब 231 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। अब संबंधित किसानों और जमीन मालिकों से आपत्ति मांगी गई है। वह 15 दिन के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद जीडीए आपत्तियों की सुनवाई कर उनका निस्तारण करेगा।

प्राधिकरण ने टाउनशिप के लिए जमीन जुटाने में जीडीए ने तीन विकल्प रखे हैं। इनमें सबसे पहले लैंड पूलिंग के जरिये जमीन लेने का प्रयास होगा। इस व्यवस्था में जमीन मालिकों की भागीदारी के आधार पर परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

यदि लैंड पूलिंग पर सहमति नहीं बनती है तो जमीन मालिकों से सहमति के आधार पर जमीन लेने का विकल्प अपनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर तीसरे विकल्प के रूप में नियमानुसार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। जीडीए की ओर से जमीन चिह्नित किए जाने के बाद अब आपत्ति और सुनवाई का चरण शुरू किया गया है।

निर्धारित अवधि में मिलने वाली आपत्तियों में जमीन के स्वामित्व, चिह्नित क्षेत्र और अन्य संबंधित दावों की जांच की जाएगी। इसके निस्तारण के बाद ही जमीन जुटाने की अगली प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनेगी विकास की धुरी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास एयरोसिटी विकसित करने की योजना को राजनगर एक्सटेंशन के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। स्टेडियम और टाउनशिप के आसपास नियोजित विकास के लिए जमीन जुटाना पहला बड़ा चरण है। फिलहाल जीडीए ने 231 हेक्टेयर क्षेत्र चिह्नित कर आपत्ति प्रक्रिया शुरू की है।

जीडीए के तीन विकल्प, लैंड पूलिंग प्राथमिकता

पहला विकल्प : लैंड पूलिंग के जरिये जमीन मालिकों की भागीदारी से जमीन जुटाने का प्रयास।
दूसरा विकल्प : सहमति के माध्यम से किसानों से जमीन लेने का प्रयास।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में एयरोसिटी की तैयारी तेज, 200 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिसूचना पर सबकी 'नजर'

यह भी पढ़ें- GDA के 16 फैसलों से बदलेगा गाजियाबाद, एलिवेटेड रोड-हरनंदीपुरम-एयरोसिटी को मिली मंजूरी

तीन गांव की करीब 231 हेक्टेयर भूमि में एयरोसिटी विकसित करने के लिए किसानों से जमीन लेने के लिए सहमति बनाई जा रही है। किसानों की ओर से शहरी विकास को देखते हुए सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।

-

नन्द किशोर कलाल, उपाध्यक्ष जीडीए