विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वसुंधरा में आवास विकास परिषद की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल और एक जिम सील

Updated: Wed, 22 Jul 2026 09:14 PM (IST)

आवास विकास परिषद ने वसुंधरा के आवासीय क्षेत्रों में चल रहे तीन होटल और एक जिम को सील कर दिया।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. वसुंधरा के आवासीय क्षेत्र में तीन होटल और एक जिम सील।

  2. अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर आवास विकास परिषद की बड़ी कार्रवाई जारी।

  3. कुल 47 प्रतिष्ठानों को नोटिस, जिनमें से 37 पर सीलिंग हुई।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। आवास विकास परिषद द्वारा आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधि करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई जारी है। बुधवार को वसुंधरा सेक्टर तीन और पांच के आवासीय क्षेत्र में चल रहे तीन होटल और एक जिम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम ने सील कर दिया।

अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी ने बताया कि वसुंधरा में आवासीय क्षेत्र में चल रहे कुल 47 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया था। इनमें कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट और जिम शामिल है। इसमें से 37 को सील कर दिया है।

आठ से 10 प्रतिष्ठान संचालकों ने खुद ही बंद कर दिया है। इसके साथ ही व्यवसायिक क्षेत्र में चल रहे प्रतिष्ठानों को फायर एनओसी के लिए नोटिस दिया गया है।