गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत
गाजियाबाद के गुलधर नमो भारत स्टेशन के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार अंकित कुमार (35) को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
गाजियाबाद में बस ने बाइक सवार को कुचला
गुलधर नमो भारत स्टेशन के पास हुआ हादसा
मेरठ से नोएडा जा रहे युवक की मौत
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शनिवार दोपहर गुलधर नमो भारत स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय युवक मेरठ से नोएडा जा रहा था। शनिवार को ही युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र स्थित गांव हासिमपुरा के 35 वर्षीय अंकित कुमार मेरठ में मेडिकल कॉलेज के पास रहते थे। वह सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी में काम करते थे। शनिवार दोपहर वह सामान डिलीवर करने बाइक से मेरठ से नोएडा जा रहे थे।
मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पर गुलधर नमो भारत स्टेशन के पास एक टूरिस्ट बस ने अंकित की बाइक में टक्कर मार दी। अंकित ने हालांकि हेलमेट लगाया था, पर बस की चपेट में आकर कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि युवक को टक्कर मारने वाली बस के चालक की तलाश जारी है। स्वजन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच होगी।