Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में केस दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 03:46 PM (IST)

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में भोजपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालक ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    HighLights

    1. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन कांवड़ियों की हुई मौत।

    2. अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ यह भीषण हादसा।

    3. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कलछीना के निकट बुधवार सुबह अज्ञात वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर से भिड़ंत में हुई तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में भोजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया है।

    मृतक राजकुमार के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपित चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ली जा रही है।

    परिजनों को सौंपे शव

    बुधवार देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों के शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए। अलीगढ़ जिले के थाना अतरौली क्षेत्र के गांव कलाई के ज्ञान प्रकाश हरियाणा में जूता कंपनी में नौकरी करते थे। उनके साथ ही अलीगढ़ के थाना अकरबाद के गांव रिसालदार का राजकुमार व बंदायू जिले के थाना उशैद क्षेत्र के गांव नंगला बची का प्रदीप भी जूता कंपनी में नौकरी करता था।

    बताया कि तीनों ज्ञान प्रकाश की बाइक से मंगलवार रात हरियाणा से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए निकले थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।

    डिवाइडर से टकराई थी बाइक

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जैसे ही वे बुधवार सुबह चार बजे भोजपुर थाना क्षेत्र में कलछीना के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचित किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत

    राजकुमार के पिता रामेश्वर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपित वाहन चालक की तलाश में जुटी है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।