अदालत के अंदर कार्यवाही का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिया एक्शन
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यायालय परिसर में न्यायिक कार्यवाही की वीडियो बनाने पर एक व्यक्ति अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
-1787289087402_m.webp)
कोर्ट के अंदर वीडियो बनाना पड़ा महंगा। AI जनरेटेड
HighLights
न्यायालय परिसर में न्यायिक कार्यवाही की वीडियो बनाई।
आरोपी अमित के मोबाइल में मिले कई कोर्ट वीडियो।
कोर्ट की सुरक्षा और गोपनीयता प्रभावित होने का आरोप।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यायालय परिसर में न्यायिक कार्यवाही की वीडियो बनाने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के न्यायालय कक्ष में न्यायिक कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति मोबाइल से वीडियो बना रहा था। लिपिक ने उसे वीडियो बनाते देख पुलिस को बुला लिया।
आरोपी का नाम अमित
पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसका नाम अमित पता चला। मोबाइल की जांच करने पर मोबाइल की गैलरी में कोर्ट के कई वीडियो पाए गए। जब उससे वीडियो बनाने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसके एक मामले की तारीख अक्टूबर में है। आरोपी पर स्टाफ को भी धमकाने का आरोप है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोर्ट पेशकार सतीश चंद ने आरोपी के खिलाफ कविनगर थाने में कोर्ट की सुरक्षा, गोपनीयता और न्यायिक अभिलेखों की संवेदनशीलता प्रभावित होने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर फैसला सुरक्षित, राज्य सरकार का दावा हाथी कॉरिडोर नहीं
एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक, मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वीडियो बनाने के उद्देश्य और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
