विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में साइबर ठगों का आतंक, ट्रेडिंग और APK फाइल से लाखों की ठगी

Published: Wed, 21 Oct 2026 04:03 PM (IST)

गाजियाबाद में साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 92.95 लाख रुपये ठग लिए। ...और पढ़ें

गाजियाबाद में साइबर ठगों का आतंक ( एआई जेनरेटेड इमेज )

गाजियाबाद में साइबर ठगों का आतंक ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में 92.95 लाख रुपये गंवाए।

  2. फेसबुक विज्ञापन, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ठगी का शिकार।

  3. एपीके फाइल से आईजीएल कनेक्शन के नाम पर 67 हजार की धोखाधड़ी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर उनके खाते से 92.95 लाख रुपए ठग लिए।

पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने मेें केस दर्ज कराया है। राजनगर निवासी महेंद्र गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पहले से ही डीमेट अकाउंट है, जिस पर वे शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं।

शेयर ट्रेडिंग के झांसे में गए

एक दिन फेसबुक चलाते समय उनको शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का विज्ञापन दिखा। विज्ञापन पर क्लिक करते ही उनका संपर्क एक युवती से हुआ। युवती ने उनको एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। 

इसके बाद ठगों ने विश्वास में लेकर डीमैट अकाउंट खोलने के लिए बोला तो पीड़ित ने अपनी पत्नी के नाम से अकाउंट खोल दिया।

आरोप है कि दो से 23 सिंतबर के बीच ठगों ने कुल 92.95 लाख 15 बैंक खातों में ट्रासंफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एपीके फाइल भेजकर खातें से उड़ाए 67 हजार

क्रासिंंग रिपब्लिक निवासी नवीन आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अगस्त की दोपहर डेढ़ बजे के करीब उनको आईजीएल गैस कनेक्शन कटने का मैसेज प्राप्त हुआ।

ॉउन्होंने मैसेज में दिख रहे नंबर पर संपर्क किया तो एक व्यक्ति ने खुद को आईजीएल का प्रतिनिधि बताते हुए उनको वाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने जैसे ही एपीके फाइल को डाउनलोड किया तो फौरन ही उनके खाते से उनकी अनुमति के बिना दो अवैध ट्रांजेक्शन हुई। पहली ट्रांजेक्शन में 57 हजार रुपए और दूसरी में दस हजार रुपए कट गए। पीड़ित की शिकायत पर क्रासिंग रिपब्लिक थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद में 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त, 5 लोग गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।