Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के खोड़ा में डिलीवरी ब्वाय का शव फंदे पर मिला, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 03:58 AM (IST)

    गाजियाबाद के खोड़ा में एक आनलाइन फूड डिलीवरी ब्वाय समीर रावत का शव पड़ोसी की छत पर फंदे से लटका मिला। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि उसके घुट ...और पढ़ें

    ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी ब्वाय का शव पड़ोसी की छत पर चादर से फंदे पर लटका मिला।

    ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी ब्वाय का शव पड़ोसी की छत पर चादर से फंदे पर लटका मिला।

    HighLights

    1. पड़ोसी की छत पर डिलीवरी ब्वाय का शव फंदे पर मिला।

    2. परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, चोटों के निशान मिले।

    3. दिल्ली-यूपी सीमा विवाद से पुलिस कार्रवाई में देरी हुई।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के अर्चना एन्क्लेव में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी ब्वाय का शव पड़ोसी की छत पर चादर से फंदे पर लटका मिला। घुटने जमीन पर लगे होने, चहरे पर चोट और आसपास खून पड़ा होने के कारण स्वजन ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की।

    दिल्ली यूपी सीमा विवाद के चलते छह दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। अब यूपी पुलिस ने मृतक के स्वजन को तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करने और जांच के बाद उचित कार्रवाई करने की आश्वासन दिया है।

    अर्चना एन्क्लेव निवासी सुरेंद्र रावत ने बताया कि उनका बेटा समीर रावत (19) एक कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। 26 फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे उसका शव पड़ोसी की छत पर टंकी के कुंदे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया। सुरेंद्र रावत ने बताया कि उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। तो उनका बेटा करीब साढ़े 12 बजे घर आ गया था। वह सीसीटीवी कैमरे में आता हुआ दिखाई दे रहा है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना 26 फरवरी की की है। स्वजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    पिता ने लगाया हत्या की आरोप

    मृतक के पिता ने बताया कि टंकी के आसपास खून फैला हुआ था। समीर के घुटने तक जमीन से छू रहे थे। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। जिस चादर से वह लटका हुआ था। वह उसकी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव को लटकाया गया है।

    सीमा विवाद में अटका मामला

    मृतक के पिता ने बताया कि लाल बाहादुर शास्त्री अस्पताल में शव को पोस्टमार्ट के लिए लेने से मना कर दिया। उन्होंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की खोड़ा पुलिस से बात कराई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लिया गया। वह केस दर्ज कराने कल्याणपुरी थाने पहुंचे लेकिन वहां से उन्हें खोड़ा थाने भेज दिया गया। आरोप है कि नेहरू गार्डन चौकी पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

    पूर्व मंत्री ने किया हस्तक्षेप

    पीड़ित का कहना है कि उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप से उन्होंने उनसे संर्पक किया तो उन्होंने पुलिस कमिश्नर से बातचीत की। उन्होंने मामले में मजिस्ट्रेट जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब घटना खोड़ा थाना क्षेत्र की है तो पुलिस ने युवक को दिल्ली क्यों भेजा। उन्होंने घटना की जांच के बाद जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में खोड़ा कॉलोनी के अपार्टमेंट में लगी आग, धुएं से कई लोग बेहोश; कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू