Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में ड्यूटी जाते समय महिला के पैर पर आवारा कुत्ते ने काटा, हुआ गहरा घाव

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 08:35 AM (IST)

    गाजियाबाद में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों में 612 लोगों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई, जिनमें 78 बच्चे भी शामिल ह ...और पढ़ें

    एआरवी रुम के बाहर घुमता आवारा कुत्ता।जागरण

    एआरवी रुम के बाहर घुमता आवारा कुत्ता।जागरण

    HighLights

    1. 78 बच्चों समेत 612 लोगों ने लगवाई एंटी रेबीज वैक्सीन

    2. आवारा कुत्तों के काटने से 78 बच्चों समेत कई घायल

    3. नौ लोगों को एंटी रेबीज सीरम भी लगाया गया

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। घर से ड्यूटी जाते समय चिपियान के रहने वाले लख्मीचंद की 45 वर्षीय पत्नी मंजू के पैर पर आवारा कुत्ते ने काट लिया। इससे पैर में गहरा घाव हो गया। तुरंत महिला को जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एंटी रेबीज वैक्सीन के अलावा एंटी रेबीज सीरम भी लगाया गया।

    इसके अलावा कैलाभट्टा स्थित सादिक पुलिया के पास रहने वाले अशोक के सात वर्षीय बेटे मोहित पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। वह डरकर जमीन पर गिर गया। कुत्ते ने मोहित के सीधे पैर पर काटकर गहरा जख्म कर दिया। आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाया। मोहित को भी एआरवी के अलावा एआरएस लगाया गया है।

    पिछले 24 घंटे में शहर में आवारा कुत्ते, बंदर, बिल्ली और चूहे के काटने पर 612 लोगों ने अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई है। इनमें 78 बच्चे भी शामिल हैं।दोपहर दो बजे तक लोग एआरवी लगवाने को लाइन में खड़े रहे। एआरवी कक्ष के पास आवारा कुत्ता भी घूमता रहा।

    जिला एमएमजी अस्पताल, जिला संयुक्त अस्पताल और डूंडाहेडा संयुक्त अस्पताल में सोमवार को जानवरों के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज लगवाने पहुंचे लोगों की संख्या 191रही। शेष ने दूसरी और तीसरी डोज लगवाई है।

    जानवरों के काटने पर घायल हुए नौ लोगों को इमरजेंसी में पहुंचने पर एआरवी के साथ ही एंटी रेबीज सीरम भी लगाया गया। इनमें पांच बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही जिला एमएमजी अस्पताल ,डूंडाहेडा अस्पताल और जिला संयुक्त अस्पताल में पांच दिन में एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली, दूसरी और तीसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 2990 हो गई है।

    खबरें और भी

    जिला एमएमजी अस्पताल में सोमवार को पहुंचे 277 में से पहली डोज लगवाने वाले 117 में 47 बच्चे शामिल रहे। 36 पुरूष,26 महिला और आठ बुजुर्गों ने भी एआरवी लगवाई। जिला संयुक्त अस्पताल में 242 में से पहली डोज लगवाने वाले 43 लोगों में 21 बच्चे शामिल रहे। संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में भी दो लोगों को एंटी रेबीज सीरम लगाया गया। डूंडाहेडा अस्पताल में पहुंचे 93 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई।