विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: '...अब मशीनों का इंतजार खत्म', बिजली के तारों पर लटक रही टहनियों की अब ऐसे होगी छंटाई

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:21 AM (IST)

गाजियाबाद विद्युत निगम अब पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए नगर निगम की मशीन का इंतजार नहीं करेगा, बल्कि अपनी मशीनें खरीदेगा।

गाजियाबाद विद्युत निगम खरीदेगा पेड़ों की छंटाई मशीनें ( एआई जेनरेटेड इमेज )

गाजियाबाद विद्युत निगम खरीदेगा पेड़ों की छंटाई मशीनें ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. विद्युत निगम खरीदेगा अपनी पेड़ों की छंटाई मशीनें।

  2. गाजियाबाद के तीनों जोन को मिलेगी एक-एक मशीन।

  3. बिजली आपूर्ति सुधारने और फॉल्ट घटाने में मदद।

लक्ष्य चौधरी, गाजियाबाद। बिजली लाइनों के ऊपर झूलती पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए अब विद्युत निगम को नगर निगम की मशीन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इसके लिए विद्युत निगम अपने स्तर पर मशीन खरीदेगा। आगामी बिजनेस प्लान के तहत उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को प्रस्ताव भेजा गया है। योजना के तहत जिले के तीनों जोन में एक-एक मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक मशीन की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

पेड़ों की छंटाई जरूरी

जिले में बिजली व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए विद्युत निगम समय-समय पर अनुरक्षण और मेंटेनेंस कार्य करता है। इस दौरान बिजली लाइनों के ऊपर से गुजरने वाली पेड़ों की शाखाओं की छंटाई करना जरूरी होता है।

टहनियां तारों से टकराने पर फॉल्ट और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा रहता है। तेज हवाओं और वर्षा के मौसम में भी फॉल्ट होने से घंटों विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती है।

बिजली रखरखाव में आएगी तेजी

अभी छंटाई के लिए विद्युत निगम को नगर निगम से मशीन मंगानी पड़ती है। कई बार मशीन उपलब्ध होने में देरी से अनुरक्षण कार्य प्रभावित होता है। अपनी मशीन होने से जरूरत के अनुसार तत्काल छंटाई कराई जा सकेगी।

इससे बिजली लाइनों के रखरखाव में तेजी आएगी और फॉल्ट की आशंका कम करने में मदद मिलेगी। जोन प्रथम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी बिजनेस प्लान में मशीन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर जिले के तीनों जोन में एक-एक मशीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- साहिबगंज के आदिवासी गांव में सड़क नहीं, खाट बनी एंबुलेंस; गर्भवती महिला को 4 KM ढोया



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।