विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार; बैंक ग्राहकों से करते थे ठगी

By vinit Edited By: Kapil Kumar
Published: Sat, 24 Oct 2026 07:49 AM (IST)

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाशों विवेक और गौरव को गिरफ्तार किया है। ये बैंक से ...और पढ़ें

HighLights

  1. गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो टप्पेबाजों को दबोचा।

  2. विवेक और गौरव के पैर में गोली लगी, दोनों घायल।

  3. आरोपियों पर दिल्ली-एनसीआर में कुल 42 मुकदमे दर्ज हैं।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बैंक से रुपये लेकर निकलने वाले लोगों को स्कूटी से टक्कर मारने का झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपितों को सिहानी गेट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात डीपीएस स्कूल के पास हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी विवेक और गौरव उर्फ गोलू के रूप में हुई है। विवेक के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में टप्पेबाजी, चोरी और लूट के 29 तथा आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमों समेत कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, गौरव के खिलाफ टप्पेबाजी और चोरी के सात तथा लूट के तीन मुकदमों समेत कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाशों ने नंदग्राम निवासी कुलदीप से मालीवाड़ा चौक के पास स्कूटी में टक्कर मारकर रुपए से भरा बैग ले गए थे।

पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात सूचना मिली कि आरोपित फिर वारदात करने निकले हैं।

मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हो गए। उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।