एक कॉल और 7 दिन तक फ्री इलाज, गाजियाबाद के 18 प्राइवेट हॉस्पिटल्स में अब सड़क हादसे में घायलों को मिलेगी बड़ी राहत
गाजियाबाद में सड़क हादसे में घायल लोगों को अब 112 पर कॉल करने से तुरंत एंबुलेंस और 18 निजी अस्पतालों में 7 दिन तक मुफ्त इलाज मिलेगा। ...और पढ़ें
-1783051195728_m.webp)
सीएमओ कार्यालय पर सड़क हादसों में घायलों को त्वरित उपचार को लेकर बैठक लेते सीएमओ। सौ. स्वास्थ्य विभाग
HighLights
सड़क हादसे में घायल को 112 पर कॉल से तुरंत मदद।
गाजियाबाद के 18 निजी अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज।
पीएम राहत योजना के तहत 7 दिन तक कैशलेस उपचार।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सड़क हादसे में घायल लोगों को तुरंत निश्शुल्क इलाज की सुविधा के लिये केवल 112 पर काल करना होगा। इस काल के माध्यम से तुरंत एंबुलेंस पहुंचेगी। साथ ही, नजदीकी निजी अस्पताल में घायल को भर्ती कराते हुए तुरंत निश्शुल्क इलाज शुरू होगा। बृहस्पतिवार को संजयनगर स्थित सीएमओ कार्यालय में पीएम राहत योजना से जुड़े 18 निजी अस्पतालों के डाॅक्टर, सीएमओ और पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई।
15 दिन के अंतराल पर होगी समीक्षा
सीएमओ डाॅ. सचिन चंद्र वैश्य ने बताया कि पीएम राहत योजना व राहवीर योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 18 हाॅस्पिटल के स्टाफ को इस बारे में प्रशिक्षित कर दिया गया है। 15 दिन के अंतराल पर समीक्षा की जाएगी कि किस अस्पताल द्वारा कितने केस रिपोर्ट किए गये। बैठक में एसीपी यातायात वरुण भी मौजूद रहे।
पीएम राहत योजना के बारे में जानें
इस योजना में हादसे में घायल किसी भी व्यक्ति को दुर्घटना की तारीख से लेकर सात दिनों तक या अधिकतम डेढ़ लाख रूपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है। देश में कहीं भी हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को यह लाभ मिलेगा।
योजना का लाभ कैसे मिलेगा?
दुर्घटना होने पर आपातकालीन नंबर 112 पर काल करना होगा। इसके बाद सिस्टम काल करने वाले व्यक्ति को नजदीकी अधिकृत अस्पताल और एंबुलेंस से तुरंत जोड़ देगा। राह-वीर योजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी पहल है।
खबरें और भी
इसका उद्देश्य सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल लोगों को 'गोल्डन आवर' (दुर्घटना के बाद का पहला महत्वपूर्ण घंटा) में अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने वाले नेक लोगों (गुड सेमेरिटन) को पुरस्कृत और सम्मानित करना है। राज्य और देश से चयनित शीर्ष 10 'राह-वीरों' को राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख रुपये का पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की जाती है।
जिले के इन अस्पतालों को योजना से जोड़ा गया
- पोद्दार नर्सिंग होम
- निवोक सुपरस्पेशिलिटी
- शांति गोपाल हाॅस्पिटल
- मेधा हाॅस्पिटल
- एमएस हाॅस्पिटल
- क्योरोमेक्स हाॅस्पिटल
- कमल हाॅस्पिटल
- गुप्ता हाॅस्पिटल
- वरदान हाॅस्पिटल
- लोकप्रिय हाॅस्पिटल
- मैट्रोलाइफ हाॅस्पिटल
- स्पर्श हाॅस्पिटल
- कंसल हाॅस्पिटल
- नागर हाॅस्पिटल
- संतोष हाॅस्पिटल
- बीएम हाॅस्पिटल
- अमी केयर हाॅस्पिटल
- श्री श्याम हाॅस्पिटल
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में मोहित मर्डर केस के आरोपित ने पुलिस पर ताना तमंचा, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल