Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में इस बार डेंगू-मलेरिया पर सख्त वार, रविवार को भी चलेगा विशेष अभियान

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 10:50 PM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग मलेरिया और डेंगू पर ठोस कार्रवाई की तैयारी में है। पहली बार रविवार को विशेष अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें स्वच्छता, फॉगिंग और घ ...और पढ़ें

    गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग मलेरिया और डेंगू पर ठोस कार्रवाई की तैयारी में है। इमेज एआई

    गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग मलेरिया और डेंगू पर ठोस कार्रवाई की तैयारी में है। इमेज एआई

    HighLights

    1. रविवार को विशेष स्वच्छता, फॉगिंग और जांच अभियान।

    2. डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर लगेगा जुर्माना।

    3. निगरानी समितियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग इस बार मलेरिया और डेंगू पर ठोस वार करने की तैयारी कर रहा है। पहली बार अवकाश के दिन रविवार को विशेष गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। इसमें स्वच्छता अभियान, फागिंग और चेकिंग शामिल है।

    खासतौर पर घर घर जाकर एसी, कूलर और गमला की सफाई कराई जायेगी। डेेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर संबंधित पर जुर्माना लगाने की योजना है। इसके लिये चल रहे दस्तक अभियान के साथ ही अलग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम गठित कर दी गईं हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि शहर में नगर निगम के पार्षद और गांव में ग्राम प्रधान के सहयोग से निगरानी समिति गठित की जायेंगी।

    समिति के साथ मिलकर स्वास्थ्यकर्मी प्रत्येक रविवार को सुबह से लेकर शाम तक क्षेत्र में साफ सफाई अभियान चलाकर एकत्र पानी की निकासी कराएंगे। तालाबों की सफाई कराने के साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करेंगे। जहां मच्छर का प्रकोप अधिक है वहां पर नगर निकाय के सहयोग से विशेष फागिंग को लेकर रोस्टर बनाया जायेगा।

    क्षेत्रीय सीएचसी, यूपीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पहुंचने वाले लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जायेगा। साथ ही कूलर,एसी और गमलों की नियमित सफाई करने का अनुरोध किया जायेगा। बताया जायेगा कि मच्छर का लार्वा मिलने पर इस बार जुर्माना वसूला जायेगा। पिछले पांच साल में जिले में डेंगू के 3939 और मलेरिया के 185 केस मिल चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: 1.5 करोड़ रुपये के साइबर ठगी म्यूल अकाउंट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपित गिरफ्तार

    खबरें और भी