Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद ऑनर किलिंग: भाई ने ही किया था बहन का कत्ल, घुमाने के बहाने खेत में ले जाकर रेता गला

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 01:09 PM (IST)

    गाजियाबाद के काजीपुरा में ज्वार के खेत में युवती रीमा की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, रीमा के भाई दीपक ने 'आन के लिए' उसका गला ...और पढ़ें

    पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया। (फाइल फोटो)

    पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में ज्वार के खेत में गला रेतकर युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतका की पहचान सिद्धार्थनगर निवासी रीमा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रीमा की हत्या उसके भाई दीपक ने आन के लिए की थी।

    मौसी के घर से लाया था कासना

    पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड से पहले रीमा गौतमबुद्धनगर के कासना क्षेत्र में अपनी मौसी के यहां आई हुई थी। आरोप है कि दीपक वहां पहुंचा और बहन को घुमाने के बहाने कार में अपने साथ ले आया। वह उसे लेकर गाजियाबाद के काजीपुरा क्षेत्र में पहुंचा।

    यहां सुनसान स्थान पर ज्वार का खेत देखकर उसने रीमा को खेत में ले जाकर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद शव खेत में छोड़कर वह फरार हो गया। बृहस्पतिवार सुबह किसान के खेत में रीमा का शव मिला था।

    युवती की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस के सामने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना चुनौती बनी हुई थी। तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मृतका की पहचान के साथ आरोपित तक पहुंची। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल प्रेस वार्ता कर हत्याकांड से जुड़ी जानकारी देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में सर्राफा कारीगरों से 50 लाख का सोना लेकर कर्मचारी फरार, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद काजीपुरा मर्डर केस: खेत में मिला युवती का गला कटा शव, 500 CCTV खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली