Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, बेटी भी घायल

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 08:04 PM (IST)

    लोनी के डीएलएफ अंकुर में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी घनश्याम ने पत्नी मीनू पर गर्दन, पेट और छाती ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। (सौजन्य- AI Generated)

    सांकेतिक तस्वीर। (सौजन्य- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डीएलएफ अंकुर में व्यक्ति ने चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्यारोपित ने गर्दन के साथ पेट व छाती पर चाकू से छह वार किए। बीच बचाव करने पहुंची बेटी के भी पेट में चाकू लगने से घायल हो गई। घटना की जानकारी आरोपित ने पुलिस को दी।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हत्यारोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपित ने बताया कि अवैध संबंध के शक में उसने वारदात को अंजाम दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की।

    क्या है पूरा मामला?

    मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला घनश्याम पत्नी मीनू और तीन बच्चे भावना,हिमांशी, और दिवांग के साथ डीएलएफ अंकुर विहार स्थित तीन मंजिला फ्लैट के प्रथम तल पर किराए पर रहता है। वह इंटीरियल का काम करता है।

    पत्नी मीनू (50) दिल्ली रोज बाग स्थित एक घर में पिछले छह वर्षों से सहायिका का काम करती थी। वह अक्सर 15 बीस दिन में घर आती थी। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी युवक के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़े हो चुके थे। मंगलवार दोपहर को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

    खबरें और भी

    झगड़े के बाद घनश्याम ने पत्नी मीनू की गर्दन, छाती व पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मीनू की चीख पुकार सुनकर बेटी हिमांशी दौड़ कर आई और बचाव करने लगी। इस बीच चाकू बेटी के पेट में लगने से वह फर्श पर गिर गई। घनश्याम ने पत्नी पर ताबड़तोड़ छह वार किए। दोनों को तड़पता देख आरोपित ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोनी जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद मीनू को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया,और हिमांशी की गंभीर हालत देख उसे दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।