इंदिरापुरम की विधायक कॉलोनी और न्यायखंड-1 में हुई सीवरयुक्त पानी की सप्लाई, भड़के लोग
ट्रांस हिंडन क्षेत्र के इंदिरापुरम की विधायक कॉलोनी और न्यायखंड-1 में दूषित गंगाजल की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। ...और पढ़ें

सीवरयुक्त पानी की हुई घरों में सप्लाई। जागरण
HighLights
इंदिरापुरम में दूषित गंगाजल की आपूर्ति से लोग परेशान।
सीवरयुक्त पानी आने से बीमारी का खतरा बढ़ा।
नगर निगम पर सुनवाई न करने का आरोप, जांच की मांग।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या से लगातार लोग जूझ रहे हैं। मंगलवार को इंदिरापुरम की विधायक कॉलोनी और न्यायखंड-1 में दूषित गंगाजल की आपूर्ति हुई।
इस पर भड़के स्थानीय निवासियों ने नगर निगम पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि इससे अच्छा पानी तो नरक में आता होगा।
न्यायखंड-1 निवासी अंजू ने बताया कि सुबह पानी में झाग के साथ भयंकर बदबू आ रही है। इससे आशंका है कि सीवरयुक्त पानी की घरों में आपूर्ति हो रही है। पानी किसी भी तरह से प्रयोग करने वाला नहीं है।
गंदे पानी की आपूर्ति से टंकी में पहले से भरा पानी भी खराब हो गया। ऐसे में सुबह से शाम तक पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। विधायक कॉलोनी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने बताया कि अक्सर दूषित पानी की आपूर्ति घरों में होती है।
मंगलवार को भी आया दूषित पानी
लोगों को इससे भारी परेशानी उठानी पड़ती है और बीमार होने का भी खतरा बना हुआ है। मंगलवार को भी दूषित गंगाजल की आपूर्ति घरों में हुई। पेयजल पाइपलाइन के साथ सीवर की लाइनें नगर निगम ने डाल रखी हैं।
इस वजह से पानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद भी मौके पर निगम से कोई कर्मचारी देखने के लिए नहीं आया। कई बार इंदिरापुरम के अलग-अलग क्षेत्रों में दूषित पानी की शिकायतें आती रहती हैं।
खबरें और भी
निगम के अधिकारी इसका स्थायी समाधान नहीं कर पा रहे हैं। नगर निगम जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि दोनों क्षेत्रों में टीमों को भेजकर पाइपलाइन की जांच कराई जाएगी।